facebookmetapixel
Advertisement
सरकार का बड़ा ऐलान! लॉन्च की ₹62500 करोड़ की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम, 5% तक इंसेंटिव भी मिलेगाSAT ने डैनी गायकवाड़ की अपील खारिज की, नए ऑफर का रास्ता खुलालॉन्ग टर्म के लिए करना है फ्लैक्सी कैप फंड में निवेश? क्वांटम म्युचुअल फंड दे रहा मौका, ₹500 से करें शुरुआतगोल्ड ईटीएफ की रफ्तार धीमी पड़ी, जुलाई में निवेश 55% घटा; खरीदें, बेचें या होल्ड करें?इथेनॉल उत्पादन और नीति पर उठ रहे सवाल! क्या चीनी और चावल की बढ़ती कीमतें बनी वजह?लगातार टूट रहे स्टॉक में बना निवेश का मौका? ब्रोकरेज हुए बुलिश, 62% तक का रिटर्न संभवFPIs ने शेयर बाजार में लगाए ₹16,621 करोड़, टेलीकॉम-रियल्टी से खींचा पैसा, कंजम्पशन पर बढ़ाया दांवIPO: लुमिनो ने ₹78-82 तय किया प्राइस बैंड, ₹700 करोड़ जुटाने का प्लान; एटमबर्ग भी बाजार में उतरने को तैयारत्योहारी सीजन से पहले रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंचा चीनी का भाव, एक्शन में सरकार! कब गिरेंगे दाम?IPO की डेडलाइन पर अनिश्चितता के बीच Flipkart में बढ़ी हलचल, कई आला अफसर बाहर

Madhya Pradesh Elections: आज से मध्य प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर अमित शाह

Advertisement

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 17 नवंबर को होगा, जबकि वोटों की गिनती तीन दिसंबर को की जाएगी

Last Updated- October 28, 2023 | 10:20 AM IST
File Photo: Union Home Minister Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार से चुनावी राज्य मध्य प्रदेश का तीन दिवसीय दौरा करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि शाह जबलपुर, छिंदवाड़ा, भोपाल, छतरपुर, रीवा, शहडोल, उज्जैन, इंदौर और ग्वालियर की यात्रा करेंगे, जहां वह संभागीय बैठकों और रैलियों को संबोधित करने के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

विज्ञप्ति के मुताबिक, गृह मंत्री शनिवार दोपहर 12.50 बजे जबलपुर में रानी दुर्गावती अस्पताल के पास आदिवासी शहीद राजा शंकर शाह और उनके बेटे रघुनाथ शाह को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद वह दोपहर 1.30 बजे भाजपा के जबलपुर संभागीय कार्यालय में एक बैठक को संबोधित करेंगे।

विज्ञप्ति के अनुसार, शाह दोपहर 3.40 बजे छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव में एक जनसभा में शामिल होंगे। इसके बाद वह भाजपा के भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की एक बैठक को संबोधित करेंगे।

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 17 नवंबर को होगा, जबकि वोटों की गिनती तीन दिसंबर को की जाएगी।

Advertisement
First Published - October 28, 2023 | 10:20 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement