facebookmetapixel
Advertisement
महंगा कच्चा माल… फिर भी रिकॉर्ड कमाई! आखिर कंपनियां कर क्या रही हैं?Gold, Silver Price Today: सोना ₹757 चढ़ा, चांदी ₹2266 चमकी; क्रूड की नरमी ने दिया सपोर्टएक के बाद एक संकट झेलने वाली Gopal Snacks की वापसी? ब्रोकरेज को दिखी 64% तेजीजुलाई में IPO की बरसात, ₹9,275 करोड़ का Manipal Health इश्यू आखिरी बड़ा दांवGIFT City में पड़े लावारिस पैसों के लिए बनेगा खास फंड, जानिए किसे मिलेगा पैसाTCS-Infosys से Wipro तक… 5 दिग्गज IT कंपनियों की रिपोर्ट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंताIndiGo का राजस्व 19% बढ़ा, फिर भी ₹240 करोड़ का नुकसान क्यों हुआ?विदेशी निवेशक लौटे तो इन शेयरों में आ सकती है बड़ी तेजी, PGIM की रिपोर्टशेयर बाजार के नियमों में होगा बड़ा बदलाव, संसदीय समिति ने SMC Bill पर लगाई मुहरAI के दौर में बदला IT बिजनेस! Mphasis ने अपनाया ऐसा मॉडल, ग्राहकों को भी आ रहा पसंद

MP Assembly Elections: PM मोदी ने कांग्रेस को कहा- ‘जंग लगा लोहा’, UPI के मुद्दे पर घेरा

Advertisement

मोदी ने कहा कि आजादी के बाद लंबे समय तक मध्यप्रदेश में कांग्रेस का शासन रहा और कांग्रेस ने समृद्ध मध्यप्रदेश को ‘बीमारू राज्य’ बना दिया था

Last Updated- September 25, 2023 | 2:08 PM IST
PM Modi in Greece

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस को विकास विरोधी पार्टी करार देते हुए सोमवार को कहा कि कांग्रेस ने अपना हित साधने के लिए लोगों को गरीब बनाए रखा।

प्रधानमंत्री ने यहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस ‘भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण के इतिहास वाली परिवारवादी पार्टी’ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जंग लगे उस लोहे की तरह है जिसे यदि बारिश में रख दिया जाए, तो वह खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस को मौका मिला तो वह मध्यप्रदेश को ‘बीमारू’ बना देगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने डिजिटल भुगतान का विरोध किया था लेकिन आज पूरी दुनिया ‘यूपीआई मोड’ से प्रभावित है। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस ने अपने हित के लिए लोगों को गरीब बनाए रखा जबकि भाजपा के शासन में पांच साल में 13.5 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर आए।’

मोदी ने कहा कि आजादी के बाद लंबे समय तक मध्यप्रदेश में कांग्रेस का शासन रहा और कांग्रेस ने समृद्ध मध्यप्रदेश को ‘बीमारू राज्य’ बना दिया था। उन्होंने कहा कि पहली बार मतदान करने जा रहे मतदाता भाग्यशाली हैं क्योंकि उन्होंने मध्य प्रदेश में केवल भाजपा की सरकार देखी, जो भारत के विकास के दृष्टिकोण का अहम केन्द्र है।

कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने महिला आरक्षण विधेयक का मजबूरी में समर्थन किया और विधेयक केवल इसलिए पारित हो पाया, क्योंकि ‘मोदी है तो मुमकिन है।’ प्रधानमंत्री मोदी ने नए संसद भवन, गुणवत्तापूर्ण सड़कों एवं स्टेशन के निर्माण को लेकर भाजपा की आलोचना करने के लिए भी कांग्रेस पर निशाना साधा।

Advertisement
First Published - September 25, 2023 | 2:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement