facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: RBI ने FCNR-B स्वैप योजना समय से पहले बंद की, उठे नीतिगत फैसले पर सवालआर्टिफिशल इंटेलिजेंस की चर्चा बेशुमार, लेकिन आम जिंदगी में असर अब भी सीमित40 साल बाद भी अनसुना है जनरल वैद्य का बलिदान, क्या भारत अपने युद्ध नायकों को भूल गया?उत्तर प्रदेश में बिजली लाइन लॉस घटा, बकाया वसूली में भी तेजी; अभियान से ₹654 करोड़ जुटाएपर्पल स्टाइल लाएगी ₹660 करोड़ का IPO, शाहरुख-सचिन और माधुरी दीक्षित समेत इन सेलिब्रिटीज के लगे हैं पैसेएयरटेल के प्रीपेड प्लान में बदलाव, ARPU में 4 से 12 रुपये तक की वृद्धि संभवसोने-चांदी में तेजी के संकेत, अगले हफ्ते कहां तक जाएंगे भाव?Explainer: म्युचुअल फंड में ₹3,811 करोड़ अनक्लेम्ड, कहीं आपका पैसा तो नहीं? ऐसे करें चेक और क्लेमइस हफ्ते खुलेंगे 8 नए IPOs, ₹5,499 करोड़ से ज्यादा जुटाएंगी कंपनियांशेयर बाजार की इस हफ्ते कैसी रहेगी चाल? अमेरिका-ईरान तनाव, कच्चे तेल और फेड के फैसले पर टिकी नजरें

Exit Poll 2024: अंतिम चरण का मतदान पूरा, Exit Polls में NDA को प्रचंड बहुमत का अनुमान

Advertisement

एग्जिट पोल में सत्तारूढ़ गठबंधन NDA के तमिलनाडु और केरल में अपना खाता खोलने और कर्नाटक में फिर से एकतरफा जीत हासिल करने का अनुमान जताया गया है।

Last Updated- June 01, 2024 | 8:43 PM IST
4 जून के बाद तेजी से दौड़ेंगे बाजार, पूरे हफ्ते ट्रेडिंग करने वाले थक जाएंगे- मोदी, After June 4, the markets will run fast, those trading throughout the week will get tired - Modi

Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान शनिवार शाम को संपन्न हो गया। सातों चरण के पूरा होने के बाद शुरुआती एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है।

साथ ही एग्जिट पोल में सत्तारूढ़ गठबंधन NDA के तमिलनाडु और केरल में अपना खाता खोलने और कर्नाटक में फिर से एकतरफा जीत हासिल करने का अनुमान जताया गया है।

Republic TV-P Mark: NDA को 359 सीटें

रिपब्लिक टीवी-पी मार्क (Republic TV-P Mark) के एग्जिट पोल में दावा किया गया है कि 543 सदस्यीय लोकसभा में सत्तारूढ़ गठबंधन 359 सीट तक जीत हासिल करेगा और विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन को 154 सीट मिलेंगी।

Republic TV-Matrix: NDA को 353-368 सीटें

‘रिपब्लिक टीवी-मैट्रिज़’ (Republic TV-Matrix) के एग्जिट पोल में राजग को 353-368 सीट और विपक्ष को 118-133 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है।

Jan ki Baat: NDA को 362-392 सीटें

‘जन की बात’ (Jan ki Baat) के एग्जिट पोल में सत्तारूढ़ NDA को 362-392 सीट और विपक्षी गठबंधन को 141-161 सीट दी गई हैं।

‘एक्सिस माई इंडिया’ (Axis My India) और ‘टुडेज़ चाणक्य’ समेत कई अन्य एग्जिट पोल ने शाम 7.15 बजे तक पूर्ण परिणामों की भविष्यवाणी नहीं की थी।

Advertisement
First Published - June 1, 2024 | 8:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement