facebookmetapixel
Advertisement
यूपी डिफेंस कॉरिडोर में 2,600 करोड़ से ज्यादा का निवेश, अदाणी और बीईएल बढ़ाएंगी उत्पादनTata Motors Q1FY27 Results: मुनाफा 83% बढ़कर ₹2,556 करोड़; वाहनों की बिक्री 26% बढ़ीत्योहारी सीजन में अस्थायी नौकरियों की बाढ़, 15-20% तक भर्ती बढ़ने का अनुमानचीनी की मिठास के साथ गुड़ में भी चढ़ा महंगाई का रंग, 60 रुपये किलो के पार पहुंचा भावशेयर बाजार के क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेराफेरी नहीं मिली : सेबी चेयरमैनEmbassy REIT को Nifty 500 और Nifty Midcap 150 में जगह, 30 सितंबर से होगा शामिलDebt Mutual Fund: ₹1.88 लाख करोड़ जुटाकर जुलाई में की जोरदार वापसी, क्या आगे भी जारी रहेगी तेजी?Tata Sons को मिलेगा नया चेयरमैन, जानें कैसे होता है चयन और किसकी होती है अहम भूमिकाRetail Inflation: जुलाई में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.45% पर, खाने-पीने की चीजोंं के दाम में तेजी से बढ़ा दबावNFO Alert: जेरोधा म्युचुअल फंड ने लॉन्च की आर्बिट्रेज स्कीम, ₹1000 से SIP शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?

Exit Poll 2024: जारी हुए एग्जिट पोल, क्या वाकई सटीक होता है इनका अनुमान?

Advertisement

Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग की प्रक्रिया शाम 6 बजे पूरी हो जाएगी। इसके आधे घंटे बाद यानी शाम 6:30 बजे से एग्जिट पोल आने शुरू हो जाएंगे।

Last Updated- June 01, 2024 | 8:01 PM IST
Exit Poll
Lok Sabha Elections 2024

Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान का आज अंतिम चरण है। फिलहाल, लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की एक, पंजाब की सभी 13 और हिमाचल प्रदेश की चार, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की नौ, बिहार की आठ, ओडिशा की छह और झारखंड की तीन लोकसभा सीट पर मतदान हो रहा है। वोटिंग प्रक्रिया शाम 6 बजे पूरी हो जाएगी। इसके आधे घंटे बाद यानी शाम 6:30 बजे से एग्जिट पोल आने शुरू हो जाएंगे।

एग्जिट पोल से मिलेगी लोकसभा चुनाव नतीजों की झलक

मतदान के पूरा होते ही सबकी निगाहें एग्जिट पोल पर टिकी होंगी, क्योंकि इससे  4 जून को आने वाले नतीजों का अनुमान लग जाएगा। हालांकि, ऐसा जरूरी भी नहीं है कि एग्जिट पोल में जो परीणाम आए उससे ये साफ होगा कि इस बार किसकी सरकार बनेगी।

आइए, समझते हैं एग्जिट पोल से जुड़ी जरूरी बातों के बारे में-

क्या होता है एग्जिट पोल?

LS Polls: Last Phase Voting

एग्जिट पोल एक तरह का सर्वे होता है जो मतदान के बाद होता है। इसमें वोटरों से पूछा जाता है कि उन्होंने किसको अपना वोट दिया। साथ ही पोलिंग बूथ पर किस तरह का रुझान है। इन्हीं बातों के आधार पर ये अनुमान लगाया जाता है कि किस पार्टी को कितने वोट मिले होंगे या फिर कौन सी पार्टी का उम्मीदवार कहां से जीत रहा है। इस प्रक्रिया के बाद जो डेटा तैयार होता है उसे ही एग्जिट पोल कहा जाता है।

क्या सटीक होते हैं एग्जिट पोल के नतीजे?

LS Polls: 6th Phase Voting

ये सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है कि एग्जिट पोल से जो नतीजे सामने आ रहे होते हैं क्या वे वाकई सटीक होते हैं। इसका जबाव है नहीं। ऐसा जरूरी नहीं है कि एग्जिट पोल का डेटा चुनाव नतीजों से एकदम मिले। कई बार एग्जिट पोल सही साबित होता है तो कई बार गलत भी। हालांकि, 2019 के लोकसभा चुनाव नतीजों में जो एग्जिट पोल में भविष्यवाणी हुई थी, वो एकदम सही साबित हुई थी।

2019 लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल में NDA को स्पष्ट बहुत मिली थी, जो कि नतीजे आने पर एकदम सही साबित हुई थी।

कैसे किया जाता है एग्जिट पोल?

LS poll

एग्जिट पोल सर्वे  एजेंसियां, न्यूज चैनलों और न्यूज पेपरों द्वारा किया जाता है। वोटिंग के दिन मतदान केंद्र के बाहर सर्वे करने वाले क्वेश्चनेयर के जरिए वोट डालने वाले लोगाें से कई तरह के सवाल के जवाब पूछते हैं, जिसके आधार पर चुनावी नतीजों का अनुमान लगाया जाता है।

Advertisement
First Published - June 1, 2024 | 5:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement