facebookmetapixel
Advertisement
Bernstein की रिपोर्ट में दावा: अदाणी समूह का बुरा दौर खत्म, लैंड बैंक व पोर्ट्स में दबदबा कंपनी को बनाएगा मजबूत16 करोड़ यूरो में रैंडस्टैंड का टेक बिजनेस खरीदेगी LTM; एयरोस्पेस, डिफेंस और AI सेक्टर में विस्तार की तैयारीHonda Cars का दावा: पश्चिम एशिया संकट से सप्लाई चेन प्रभावित, पर उत्पादन और मांग पर असर नहींQ4 Results: Sun Pharma, Reliance Power से लेकर Colgate तक; किस कंपनी का कैसा रहा हाल?SEBI ने कर्मचारियों को दी ‘वर्क फ्रॉम होम’ की मंजूरी, हफ्ते में एक दिन घर से काम करेंगे ग्रेड ए से सी के अफसरअमेरिका-ईरान शांति वार्ता से शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स 75,415 और निफ्टी 23,719 के स्तर पर बंदनकदी संकट दूर करने के लिए RBI का बड़ा कदम, VRR नीलामी से बैंकों को दिए 81,590 करोड़ रुपयेवित्त वर्ष 2026 में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश उछलकर $7.65 अरब पर पहुंचा, सिंगापुर और UAE से बढ़ा निवेशRBI ने बनाया नया रिकॉर्ड, रुपये को संभालने के लिए एक साल में बेचे 53.13 अरब डॉलरRBI के एक्शन से संभला रुपया, डॉलर के मुकाबले सुधरकर 95.69 के स्तर पर हुआ बंद

कमलनाथ ने छिंदवाड़ा से विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया

Advertisement

230 सदस्यीय मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए चुनाव 17 नवंबर को होंगे और वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

Last Updated- October 26, 2023 | 7:15 PM IST
Kamal Nath
मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमल नाथ

कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को छिंदवाड़ा सीट से पार्टी प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। कांग्रेस के 76 वर्षीय नेता ने यहां राम मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद दोपहर में नामांकन पत्र दाखिल किया। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कमलनाथ के खिलाफ बंटी साहू को मैदान में उतारा है।

कांग्रेस नेता ने 2019 में छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में साहू को 25,000 से अधिक के अंतर से हराया था। कमलनाथ ने नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि मध्य प्रदेश और छिंदवाड़ा की जनता कांग्रेस को अपना आशीर्वाद देगी।

कमलनाथ ने छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र का आठ बार प्रतिनिधित्व किया है। कमलनाथ के 2018 में मुख्यमंत्री बनने के बाद छिंदवाड़ा से तत्कालीन कांग्रेस विधायक दीपक सक्सेना के इस्तीफा दे दिया था ताकि कमलनाथ उप चुनाव के जरिये विधानसभा पहुंच सके।

कमलनाथ के नेतृत्व में दिसंबर 2018 को सरकार बनी थी जो केवल केवल 15 महीने तक चली क्योंकि मार्च 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रति निष्ठा रखने वाले कई विधायकों ने कांग्रेस छोड़ दी और भाजपा में शामिल हो गए। इस घटनाक्रम ने राज्य में भाजपा की सत्ता में वापसी का मार्ग प्रशस्त किया और शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर मुख्यमंत्री बने। 230 सदस्यीय मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए चुनाव 17 नवंबर को होंगे और वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

Advertisement
First Published - October 26, 2023 | 7:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement