चुनाव

भाजपा के चुनाव प्रचार को देखने इंदौर आएंगे विदेशी राजनयिक

यह कार्यक्रम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा 2021 में पार्टी के 43वें स्थापना दिवस पर शुरू की गई ‘भाजपा को जानो’ पहल का हिस्सा है।

Published by
भाषा   
Last Updated- November 13, 2023 | 7:16 PM IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कहा कि विदेशी राजनयिकों का तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 14-15 नवंबर को इंदौर का दौरा करेगा और सत्ताधारी पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान का प्रत्यक्ष अनुभव हासिल करेगा।

ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग में द्वितीय सचिव माइकल रीस, तंजानिया उच्चायोग में मंत्री (कॉन्सुलर अफेयर्स) बाजिल एम ल्याकिनाना और जापानी दूतावास में द्वितीय सचिव मायुमी त्सुबाकिमोतो प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगे। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है।

Also read: MP Elections 2023 : रोजगार के लिए पीढ़ियों से जारी पलायन, एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ रही भाजपा और कांग्रेस

भाजपा ने कहा कि नेपाल, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, डेनमार्क और सिंगापुर के राजनयिक मिशनों के प्रतिनिधियों वाले इसी तरह के प्रतिनिधिमंडल ने नवंबर और दिसंबर 2022 में हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनावों के दौरान पार्टी के चुनाव अभियान का निरीक्षण करने के लिए दोनों राज्यों का दौरा किया था।

यह कार्यक्रम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा 2021 में पार्टी के 43वें स्थापना दिवस पर शुरू की गई ‘भाजपा को जानो’ पहल का हिस्सा है।

First Published : November 13, 2023 | 7:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)