facebookmetapixel
Advertisement
Juniper Green Energy IPO: रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी ला रही ₹1,800 करोड़ का इश्यू, प्राइस बैंड हुआ तय; जानें कब खुलेगामहंगा कच्चा माल… फिर भी रिकॉर्ड कमाई! आखिर कंपनियां कर क्या रही हैं?Gold, Silver Price Today: सोना ₹757 चढ़ा, चांदी ₹2266 चमकी; क्रूड की नरमी ने दिया सपोर्टएक के बाद एक संकट झेलने वाली Gopal Snacks की वापसी? ब्रोकरेज को दिखी 64% तेजीजुलाई में IPO की बरसात, ₹9,275 करोड़ का Manipal Health इश्यू आखिरी बड़ा दांवGIFT City में पड़े लावारिस पैसों के लिए बनेगा खास फंड, जानिए किसे मिलेगा पैसाTCS-Infosys से Wipro तक… 5 दिग्गज IT कंपनियों की रिपोर्ट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंताIndiGo का राजस्व 19% बढ़ा, फिर भी ₹240 करोड़ का नुकसान क्यों हुआ?विदेशी निवेशक लौटे तो इन शेयरों में आ सकती है बड़ी तेजी, PGIM की रिपोर्टशेयर बाजार के नियमों में होगा बड़ा बदलाव, संसदीय समिति ने SMC Bill पर लगाई मुहर

भाजपा के चुनाव प्रचार को देखने इंदौर आएंगे विदेशी राजनयिक

Advertisement

यह कार्यक्रम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा 2021 में पार्टी के 43वें स्थापना दिवस पर शुरू की गई ‘भाजपा को जानो’ पहल का हिस्सा है।

Last Updated- November 13, 2023 | 7:16 PM IST
Delhi election results 2025 LIVE updates: In initial trends, BJP crossed the majority mark, took lead on 36 seats
Representative Image

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कहा कि विदेशी राजनयिकों का तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 14-15 नवंबर को इंदौर का दौरा करेगा और सत्ताधारी पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान का प्रत्यक्ष अनुभव हासिल करेगा।

ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग में द्वितीय सचिव माइकल रीस, तंजानिया उच्चायोग में मंत्री (कॉन्सुलर अफेयर्स) बाजिल एम ल्याकिनाना और जापानी दूतावास में द्वितीय सचिव मायुमी त्सुबाकिमोतो प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगे। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है।

Also read: MP Elections 2023 : रोजगार के लिए पीढ़ियों से जारी पलायन, एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ रही भाजपा और कांग्रेस

भाजपा ने कहा कि नेपाल, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, डेनमार्क और सिंगापुर के राजनयिक मिशनों के प्रतिनिधियों वाले इसी तरह के प्रतिनिधिमंडल ने नवंबर और दिसंबर 2022 में हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनावों के दौरान पार्टी के चुनाव अभियान का निरीक्षण करने के लिए दोनों राज्यों का दौरा किया था।

यह कार्यक्रम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा 2021 में पार्टी के 43वें स्थापना दिवस पर शुरू की गई ‘भाजपा को जानो’ पहल का हिस्सा है।

Advertisement
First Published - November 13, 2023 | 7:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement