facebookmetapixel
Advertisement
कच्चे तेल की महंगाई से पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, बंगाल चुनाव बाद चौथी बार बढ़े तेल के दामMSMEs के लिए कारोबारी जरूरतों के मुताबिक बने कर्ज मॉडल: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणरिकॉर्ड बिक्री और मजबूत मांग से आयशर मोटर्स के नतीजे अनुमान से बेहतरलिस्टेड रीट्स ने चौथी तिमाही में 2,566 करोड़ रुपये से ज्यादा बांटेAI की चुनौती से दबाव में आईटी शेयर, गिरावट के बाद भी सुधार की राह लंबीपश्चिम एशिया संकट की चौतरफा मार: भारतीय कंपनियों की बढ़ी लागत, महंगे होंगे ऑटो, फार्मा और राशनकमोडिटी बाजार पर फिर बढ़ेगा सेबी का फोकस, अहम विभाग फिर से शुरू करने की योजनानेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक बनेगा मेगा कॉरिडोर, UP में कनेक्टिविटी सुधारने को CM योगी का बड़ा प्लाननीट पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा: NTA ने अतीत से नहीं सीखा सबक, केंद्र और CBI से मांगा जवाबभारत और कनाडा के बीच ऊर्जा के लिए अपार संभावनाएं, व्यापार वार्ता भी तेज 

भारतीयों को कड़ी मेहनत करनी होगी, चाहे हफ्ते में 80 घंटे हों या 90 घंटे: अमिताभ कांत

Advertisement

भारत के G20 शेरपा और नीति आयोग के पूर्व CEO अमिताभ कांत ने कहा कि अगर देश को सुपरपावर बनना है, तो कड़ी मेहनत ही एकमात्र रास्ता है।

Last Updated- February 27, 2025 | 4:44 PM IST
Amitabh Kant

भारत के G20 शेरपा और नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने BS मंथन समिट में कहा कि अगर भारत को $30 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनना है, तो कड़ी मेहनत के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि वर्क-लाइफ बैलेंस की चिंता छोड़कर भारत को तेज़ी से विकास पर ध्यान देना चाहिए।

80-90 घंटे काम करो, फिल्म स्टार्स के नक्शे कदम पर मत चलो

कांत ने इस बात पर जोर दिया कि भारत को आर्थिक सफलता सिर्फ मेहनत और अनुशासन से मिलेगी, न कि मनोरंजन या सोशल मीडिया पर चर्चाओं से। उन्होंने कहा, “मुझे कड़ी मेहनत में पूरा विश्वास है। भारतीयों को हफ्ते में 80-90 घंटे काम करना चाहिए। अगर हमें $4 ट्रिलियन से $30 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनना है, तो हम इसे मनोरंजन करके या फिल्म स्टार्स की बात सुनकर हासिल नहीं कर सकते।”

जापान, कोरिया और कनाडा ने मेहनत से पाई कामयाबी

कांत ने जापान, कोरिया और कनाडा का उदाहरण देते हुए कहा कि ये देश मेहनत के दम पर ही आर्थिक महाशक्ति बने हैं। उन्होंने कहा कि अगर भारत को भी दुनिया की टॉप इकॉनमी बनना है, तो हमें ऐसी ही कार्यसंस्कृति विकसित करनी होगी।

भारत में मेहनत को ना कहना फैशन बन गया है

कांत ने कहा कि आज के समय में “ज्यादा मेहनत मत करो” कहने का एक ट्रेंड बन गया है, जो गलत संदेश देता है। उन्होंने कहा, “हमें वर्ल्ड-क्लास प्रोजेक्ट्स तय समय से पहले पूरे करने होंगे। देरी और लागत बढ़ाने की आदत छोड़नी होगी।

वर्क-लाइफ बैलेंस के लिए 1.5 घंटे काफी हैं

वर्क-लाइफ बैलेंस पर बोलते हुए कांत ने कहा कि एक अनुशासित दिनचर्या में खुद के लिए भी समय निकालना संभव है। उन्होंने कहा, “मैं हर दिन काम करता हूं, एक्सरसाइज करता हूं, बॉल खेलता हूं और फिर भी मेहनत करता हूं। दिन में 1.5 घंटे खुद के लिए निकाल लो, फिर भी आपके पास 22.5 घंटे बचते हैं। मेहनत से बचने का फैशन मत बनाओ।”

भारत की अर्थव्यवस्था को 9 गुना बढ़ाना होगा

भारत को $4 ट्रिलियन से $30 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य पर कांत ने कहा कि इसके लिए GDP को 9 गुना और मैन्युफैक्चरिंग को 16 गुना बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा, “हमें अपनी पूरी आबादी को इस मिशन में शामिल करना होगा, खासकर उस 50% को जो अभी आर्थिक रूप से सक्रिय नहीं है। अगर ऐसा हुआ तो भारत अगले 30 सालों तक 9-10% की ग्रोथ दर से आगे बढ़ेगा।”

AI नौकरियां नहीं छीनेगा, बल्कि नए मौके देगा

कांत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीकों पर भरोसा जताते हुए कहा कि इससे नौकरियां खत्म नहीं होंगी, बल्कि नए रोजगार के अवसर बनेंगे। उन्होंने कहा, “हर तकनीकी बदलाव के साथ नई नौकरियां पैदा होती हैं, बस उनका स्वरूप बदल जाता है। भारत को अपनी वर्कफोर्स को भविष्य के लिए तैयार करना होगा, ताकि वे AI से मिलने वाले नए अवसरों का फायदा उठा सकें।”

भारत को आगे बढ़ना है, तो मेहनत ही रास्ता है

कांत ने अपने संबोधन में साफ कहा कि अगर भारत को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना है, तो मेहनत से पीछे नहीं हट सकते। उन्होंने कहा कि सरकार इस लक्ष्य को पाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, लेकिन जनता को भी इस बदलाव में भाग लेना होगा।

Advertisement
First Published - February 27, 2025 | 4:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement