अप्रैल-जून में 7,421 करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी गई

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 12, 2022 | 2:08 AM IST

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) अधिकारियों ने चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून अवधि में 7,421 करोड़ रुपये की कर चोरी का पता लगाया है। वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा को एक लिखित उत्तर में पिछले तीन वर्षों में जीएसटी में कुल कर चोरी का विवरण दिया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019-20 में कर चोरी के 10,657 मामलों का पता चला, जिसमें 40,853.27 करोड़ रुपये शामिल थे। इसमें से वसूली 18,464 करोड़ रुपये की हुई।    

First Published : August 4, 2021 | 12:45 AM IST