facebookmetapixel
Advertisement
कैश सर्कुलेशन बढ़ने से आरबीआई की करेंसी प्लानिंग चुनौतीपूर्ण: आरबीआई डिप्टी गवर्नर मुर्मूटाटा संस की AGM टलीपश्चिम एशिया संकट और अल नीनो से भारत की ग्रोथ पर असर, FY27 में 6.8% का अनुमानColgate Share: शेयर 3% तक टूटा, फिर भी Jefferies को भरोसा! जानिए कंपनी की ग्रोथ को लेकर ब्रोकरेज ने क्या कहाCGHS Rules: ₹3,000 तक की जांच के लिए क्या जरूरी है रेफरल? सरकारी कर्मचारी-पेंशनर्स समझें नए नियमUS-ईरान की भिड़ंत में फिर उबला क्रूड! $90 के पार निकला भाव, एक्सपर्ट बोले- आगे और बढ़ेंगे दामShankesh Jewellers IPO: पैसा लगाएं या नहीं? ₹367 करोड़ के IPO पर ब्रोकरेज की राय बंटी, ग्रे मार्केट में भी फीका रिस्पॉन्सटैक्स के नाम पर खाली हो सकता है बैंक खाता! 6,000 रुपये वाले फर्जी मैसेज से रहें सावधान1 साल के लिए कहां लगाएं पैसा? 444 दिन की FD पर SBI, PNB और BOB दे रहे कितना ब्याज, जानें पूरा हिसाबIPO मार्केट में NSE तोड़ेगा रिकॉर्ड! ₹5.26 लाख करोड़ के वैल्युएशन पर इश्यू लाने की तैयारी

सर्वे के आंकड़े एकीकृत करना चुनौतीः गर्ग

Advertisement

हमें सर्वे, वैकल्पिक और प्रशासनिक आंकड़ों को सांख्यिकी के हिसाब से तेजी से एकीकृत करने में सक्षम होने की जरूरत है।

Last Updated- March 20, 2025 | 11:32 PM IST

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (मोस्पी) के सचिव सौरभ गर्ग ने गुरुवार को कहा कि वैकल्पिक, प्रशासनिक और सर्वे डेटा के व्यापक सेट को एकीकृत करना और इनकी गोपनीयता और गुमनामी सुनिश्चित करते हुए इसे सार्वजनिक रूप से साझा करना सबसे बड़ी चुनौती है।

‘लीवरेजिंग नॉन-कन्वेंशनल डेटा सोर्सेज फॉर ऑफिशियल स्टेटिस्टिक्स’ विषय पर आयोजित सेमिनार को संबोधित करते हुए गर्ग ने कहा, ‘सर्वे के आंकड़ों के साथ सरकार के पास आधिकारिक आंकड़ों की करीब 200 डेटाशीट होती है। हमें सर्वे, वैकल्पिक और प्रशासनिक आंकड़ों को सांख्यिकी के हिसाब से तेजी से एकीकृत करने में सक्षम होने की जरूरत है।

हमारे पास आंकड़ों के सेट उपलब्ध होते हैं, लेकिन उन तक पहुंच एक मसला है। हमें साफतौर पर परिभाषित करने की जरूरत है कि किस तरह के आंकड़े हमें मिल सकते हैं क्योंकि हमें गुमनामी और गोपनीयता को ध्यान में रखना होता है।’

उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ महीनों के दौरान मोस्पी ने डेटा संग्रह के लिए स्पष्ट परिभाषाएं निर्धारित करने के लिए राष्ट्रीय मेटाडेटा मानकों को परिभाषित किया है तथा सूचना एकत्र करने वाले विभिन्न मंत्रालयों के लिए गुणवत्ता मूल्यांकन ढांचा निर्धारित किया है। मंत्रालय ने अंतर संचालन आसान बनाने के लिए कॉमन आइडेंटीफायर्स भी तय किए हैं।

Advertisement
First Published - March 20, 2025 | 11:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement