facebookmetapixel
Advertisement
टाटा समूह के दोहरे संकट से उठे नेतृत्व और नियंत्रण को लेकर बड़े सवालटाइटन और कल्याण ज्वैलर्स पर ब्रोकरेज बुलिश, ज्वैलरी रिटेल में वृद्धि जारी रहने की उम्मीदGDP की बहस छोड़िए, एथनॉल मिश्रित पेट्रोल पर बढ़ रही है भाजपा समर्थकों की नाराजगीEditorial: G20 शिखर सम्मेलन में सहमति नहीं, चीन-अमेरिका की नीतियों से बढ़ी मुश्किलडायरेक्ट प्लान का बढ़ा चलन, खुदरा निवेशकों का AUM चार गुना से ज्यादा बढ़ाGDP वृद्धि को लेकर 7.8 और 2.6 फीसदी की तुलना बेतुकी : करंदीकरपेंशन में सुनिश्चित रिटर्न का विकल्प लाने की तैयारी, PFRDA की वित्त मंत्रालय से चर्चाम्युचुअल फंड में खुदरा निवेशकों की हिस्सेदारी घटी, पैसिव फंडों में HNI बढ़ेNTPC ने परमाणु ऊर्जा के मसौदा नियमों में चार बड़े बदलावों की मांग कीनेपाल में बाढ़ से भारत का कारोबार प्रभावित, पर्यटकों ने रद्द कराई बुकिंग

PM GatiShakti के तहत मंजूरी के लिए 5 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सिफारिश

Advertisement
Last Updated- March 03, 2023 | 10:29 AM IST
PM Gati Shakti

प्रधानमंत्री गतिशक्ति पहल के तहत चालू वित्त वर्ष में अब तक लगभग पांच लाख करोड़ रुपये की अवसंरचना परियोजनाओं की सिफारिश की गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

इनमें विभिन्न मंत्रालयों की 66 बड़ी अवसंरचना परियोजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं की सिफारिश अक्टूबर 2021 में शुरू की गई पीएम गतिशक्ति पहल के तहत गठित नेटवर्क योजना समूह (एनपीजी) ने की है। उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभान (डीपीआईआईटी) में विशेष सचिव सुमिता डावरा ने कहा कि हर मंत्रालय को पीएम गतिशक्ति अवधारणा को जमीनी स्तर तक अपनाना चाहिए, ताकि प्रत्येक जिलाधिकारी, अधिकारी और राज्य इसमें समान रूप से शामिल हो सकें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 अक्टूबर 2021 को लॉजिस्टिक लागत को कम करने के लिए गति शक्ति- राष्ट्रीय मास्टर प्लान का शुभारंभ किया था।

डावरा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ”66 बड़ी परियोजनाओं (प्रत्येक 500 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की हैं) की कुल लागत लगभग पांच लाख करोड़ रुपये होने वाली है। पिछले आठ महीनों के दौरान इनका आकलन गति शक्ति सिद्धांतों के आधार पर किया गया।”

इन परियोजनाओं में 6,931 करोड़ रुपये की गुरदासपुर-जम्मू-श्रीनगर प्राकृतिक गैस पाइपलाइन, 30,502 करोड़ रुपये की चेन्नई-त्रिची-तूतीकोरिन एक्सप्रेस परियोजना और 922 करोड़ रुपये की मारवाड़ औद्योगिक क्षेत्र शामिल हैं।

Advertisement
First Published - March 3, 2023 | 10:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement