facebookmetapixel
Advertisement
टाटा मोटर्स का बड़ा EV दांव: देश के पहले इलेक्ट्रिक ट्रक की शुरुआत की, एक बार चार्जिंग पर 350KM का रेंजत्योहारी सीजन में और महंगी होगी चीनी! उत्पादन में गिरावट से 11% तक बढ़े दाम, कीमत ₹50 के पारखरीफ बोआई में सुधार के बावजूद धान की रोपाई पिछड़ी, चावल उत्पादन कम होने की आशंकाExplainer: REITs या InvITs या फिजिकल रियल एस्टेट, कहां निवेश पर ज्यादा फायदा व कहां नुकसान का खतरा?NFO Alert: बंधन कॉन्ट्रा फंड का NFO 24 अगस्त तक खुला, ₹1,000 से शुरू कर सकते हैं निवेश500 GW लक्ष्य के लिए भारत को हर साल चाहिए $35 अरब, क्या InvITs बनेंगे रिन्यूएबल एनर्जी का सहारा?लगातार कॉल, रिकवरी एजेंट की धमकी व फोन लॉक — RBI के नए नियमों से लोन लेने वालों के लिए क्या बदलेगा?डिविडेंड देने वाली कंपनियों के शेयरों में निवेश का मौका! 24 अगस्त तक खुला है व्हाइटओक कैपिटल का NFOशेयर के बदले मिल जाएगा ₹1 करोड़ तक लोन; मिरे एसेट की नई सुविधा का कैसे उठा सकते हैं फायदा, कितना लगेगा ब्याज?GST रिफॉर्म का जोश खत्म! अब धीमी पड़ेगी आर्थिक ग्रोथ की रफ्तार, महंगाई ने बढ़ाई टेंशन?

बुनियादी उद्योगों का उत्पादन बढ़ा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 8:20 PM IST

कोयला, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद और सीमेंट क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से फरवरी में आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 5.8 प्रतिशत बढ़ा है। बृहस्पतिवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। फरवरी, 2021 में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 3.3 प्रतिशत घटा था।
इस साल फरवरी में कच्चे तेल और उर्वरक के उत्पादन में गिरावट आई। जनवरी में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन चार प्रतिशत बढ़ा था।
चालू वित्त वर्ष के पहले 11 महीनों अप्रैल-फरवरी के दौरान आठ बुनियादी उद्योगों….कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली का उत्पादन 11 प्रतिशत बढ़ा है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 8.1 प्रतिशत घटा था।
आंकड़ों के अनुसार, फरवरी में कोयले का उत्पादन 6.6 प्रतिशत बढ़ा। प्राकृतिक गैस के उत्पादन में 12.5 प्रतिशत, रिफाइनरी उत्पादन में 8.8 प्रतिशत और सीमेंट में पांच प्रतिशत की वृद्धि हुई।    

Advertisement
First Published - April 1, 2022 | 12:19 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement