facebookmetapixel
Advertisement
सरकार लाई नया Tax Amendment Bill, गिफ्ट सिटी, विदेशी निवेश कोष और डेटा सेंटर को मिलेंगी टैक्स में छूटManufacturing PMI जुलाई में पांच साल के निचले स्तर पर, कमजोर मांग और बिक्री से सुस्त पड़ा विनिर्माण क्षेत्रFCNR(B) जमा बढ़ने से बैंकों की CD पर निर्भरता घटी, जुलाई में 95 हजार करोड़ रुपये जुटाएकांग्रेस ने मुझे रोका नहीं होता तो मैं भारत का मूल सुधारक होता, 1991 के बजट भाषण में मेरे बजट के कई अंश: यशवंत सिन्हासड़क हादसे रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, नए दोपहिया और चारपहिया वाहनों में V2V सिस्टम होगा जरूरीटैक्स दबाव के बाद आईटीसी में सुधार के संकेत, शेयर 4% चढ़कर पहुंचा ₹292.50छात्र प्रदर्शन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना रुख किया साफ, गंभीर अपराध छोड़ बाकी छात्रों को मिलेगी राहतउपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, दतिया भी नहीं जीत सकी BJPअल-नीनो और कमजोर मॉनसून के बीच पानी पर बढ़ी सियासत, कावेरी से महानदी तक फिर गरमाए राज्यों के विवादक्लोजिंग ऑक्शन से बाजार हैरान, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा तो निफ्टी में 391 अंकों की बढ़त

आईटीसी अपने उद्यमों में करेगी 2 अरब डॉलर का निवेश

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 1:53 AM IST

विभिन्न क्षेत्रों में पैठ रखनो वाली आईटीसी विभिन्न कारोबारी श्रेणियों और वृद्घि के नए क्षेत्रों में क्षमता बढ़ाने के लिए अगले कुछ समय में 2 अरब डॉलर का निवेश करेगी। कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक संजीव पुरी ने आज कहा, ‘हमने मध्यम अवधि में करीब 2 अरब डॉलर का निवेश करने की योजना बनाई है।’
संवाददाताओं से बात करते हुए पुरी ने कहा, ‘यह निवेश मौजूदा श्रेणियों में बाजार की मांग पूरी करने के लिए क्षमता निर्माण करने, नई उन्नत तकनीक अपनाने और कुछ चुने हुए नए क्षेत्रों में डिजिटल पहल में होगा।’ लेकिन निवेश के इस आंकड़े में विलय एवं अधिग्रहण के मौकों को शामिल नहीं किया गया है।

निवेश के लिए वृद्धि के नए क्षेत्रों में सुपर ऐप ‘आईटीसी मार्स’ है, जिसकी घोषणा पुरी ने बुधवार को कंपनी की सालाना साधारण बैठक में की थी। यह ऐप ग्रामीण क्षेत्रों और कृषि के लिए है। यह ऐप बेहद स्थानीय स्तर पर और व्यक्तिगत पसंद के हिसाब से काम करेगी। किसानों को व्यक्तिगत परामर्श देने में कृत्रिम मेधा का इस्तेमाल किया जाएगा और ऐप के जरिये कृषि में इस्तेमाल होने वाले उत्पादों और उपज के बाजारों जैसा सहायक तंत्र भी मुहैया कराया जाएगा। इससे आईटीसी की कार्यकुशलता में सुधार होगा। पुरी ने कहा, ‘इससे हमारे खाद्य ब्रांडों को मजबूती मिलेगी क्योंकि हमारे पास बेहतर गुणवत्ता का माल और अच्छी खरीद व्यवस्था होगी।’
कंपनी नई इकाइयां लगाने पर भी निवेश करेगी। उदाहरण के लिए आईटीसी अपने तंबाकू कारोबार का विविधीकरण कर रही है। यह अपने पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी इंडीविजन के तहत निकोटिन और इससे बनने वाले उत्पादों का विनिर्माण और निर्यात करेगी। निकोटिन और निकोटिन सॉल्ट के विनिर्माण का संयंत्र कर्नाटक में मैसूरु के निकट होगा। कृषि कारोबार में आईटीसी एक आधुनिक मसाला कारखाना शुरू करने जा रही है ताकि घरेलू और निर्यात बाजार की मांग पूरी की जा सके। कंपनी गुजरात में एक पैकेजिंग संयंत्र लगा रही है। पुरी ने कहा, ‘वहां भारी मांग है क्योंकि वहां हमारे ग्राहक हैं।’

पिछले दशक में आईटीसी का ज्यादातर निवेश रोजमर्रा के सामान (एफएमसीजी), कागज, पेपरबोर्ड, पैकेजिंग और होटल उद्यमों में हुआ है। 2010 में आईटीसी ने 7 से 10 साल के भीतर 25,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की थी, जिसमें एफएमसीजी का हिस्सा करीब 8,000 करोड़ रुपये, कागज, पेपरबोर्ड और पैकेजिंग का 6,000 करोड़ रुपये और होटलों का 9,000 करोड़ रुपये था। 
एफएमसीजी में ज्यादातर निवेश एकीकृत उपभोक्ता उत्पाद विनिर्माण और लॉजिस्टिक्स (आईसीएमएल) में हुआ, जो अब पूरा हो चुका है। होटलों में आईटीसी ने कम पूंजीगत परिसंपत्तियों की रणनीति अपनाई है। पुरी ने कहा कि कम पूंजीगत परिसंपत्तियों की रणनीति से मध्यम अवधि में होटलों की संख्या दोगुनी हो जाएगी। उन्होंने कहा, ‘वेलकमहोटल को नया रूप दिया गया है और हम स्टोरी नाम से नया ब्रांड शुरू करने जा रहे हैं।’
आईटीसी ने वेलकमहोटल की संख्या अगले 3-4 साल में 34-35 तक पहुंचाने की योजना बनाई है। इन होटलों की संख्या पिछले साल के आखिर में 12 थी।

भारत के बाहर परिसंपत्तियों के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए पुरी ने कहा, ‘हमें इच्छुक उद्यमी मिले हैं। उन्होंने भारत से बाहर कुछ परिसंपत्तियों के प्रबंधन के लिए कोविड से पहले बात की थी। इन संभावनाओं पर काम चल रहा है।’ ईएसजी और तंबाकू पर कर का आईटीसी के शेयर पर कुछ समय से नकारात्मक असर पड़ रहा है।
पुरी ने शेयरधारकों के लिए मूल्य सृजित करने की रणनीति से संबंधित सवाल पर कहा, ‘हमारे लिए सबसे महत्त्वपूर्ण चीज यह है कि हम अपने कारोबार को प्रतिस्पर्धी बनाने और अपने प्रत्येक कारोबार में प्रतिस्पर्धी रूप से बेहतर प्रदर्शन दिखाने पर ध्यान दें। हम इसी चीज पर केंद्रित हैं और आगे भी रहेंगे। यह हमारे लिए सबसे महत्त्वपूर्ण काम है।’ 

Advertisement
First Published - August 13, 2021 | 1:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement