facebookmetapixel
Advertisement
बाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत

भारत का ट्रेड डेफिसिट दोगुना, फरवरी में 27.1 अरब डॉलर तक पहुंचा घाटा

Advertisement

फरवरी में आयात में तेज बढ़ोतरी और वैश्विक तनाव के कारण भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 27.1 अरब डॉलर पहुंच गया।

Last Updated- March 16, 2026 | 3:16 PM IST
Shock on economic front, country's trade deficit reaches record high of $37.8 billion in November आर्थिक मोर्चे पर लगा झटका, नवंबर में देश का व्यापार घाटा 37.8 अरब डॉलर के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा
Representative Image

भारत का व्यापार घाटा फरवरी महीने में बढ़कर 27.1 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है। वाणिज्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार इस दौरान देश के वस्तु निर्यात में हल्की गिरावट दर्ज की गई, जबकि आयात में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली। वैश्विक भू राजनीतिक परिस्थितियों और बढ़ते आयात को इस बदलाव का प्रमुख कारण माना जा रहा है।

फरवरी में निर्यात में मामूली गिरावट

सरकारी आंकड़ों के अनुसार फरवरी में भारत का वस्तु निर्यात 0.81 प्रतिशत घटकर 36.61 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया। पिछले वर्ष इसी अवधि में निर्यात का आंकड़ा थोड़ा अधिक था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी तनाव और अनिश्चितताओं के कारण कई क्षेत्रों में निर्यात पर दबाव बना हुआ है।

आयात में 24 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी

दूसरी ओर फरवरी में आयात में तेज उछाल देखने को मिला। इस दौरान देश का कुल आयात 24.11 प्रतिशत बढ़कर 63.71 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया, जबकि फरवरी 2025 में यह 51.33 अरब डॉलर था। आयात में इस तेज वृद्धि के कारण ही व्यापार घाटा बढ़कर 27.1 अरब डॉलर तक पहुंच गया।

चालू वित्त वर्ष में निर्यात में बढ़ोतरी

वाणिज्य सचिव Rajesh Agrawal ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि कई चुनौतियों के बावजूद भारत का निर्यात संतोषजनक प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 के अप्रैल से फरवरी के बीच देश का निर्यात 1.84 प्रतिशत बढ़कर 402.93 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया है।

इसी अवधि में आयात भी 8.53 प्रतिशत की दर से बढ़कर 713.53 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया। इससे साफ है कि घरेलू मांग और वैश्विक परिस्थितियों के कारण आयात की गति निर्यात की तुलना में ज्यादा तेज रही है।

पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी चुनौतियां

सरकार का कहना है कि मार्च महीने में निर्यात के सामने और चुनौतियां सकती हैं। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण लॉजिस्टिक्स और व्यापार मार्गों पर असर पड़ रहा है।

Also Read  | सरकार का बड़ा फैसला: पड़ोसी देशों के निवेशकों को ऑटोमैटिक रूट से 10% हिस्सेदारी की मंजूरी

बताया गया है कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू होने के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। इसका असर प्रमुख समुद्री व्यापार मार्गों पर भी पड़ा है। विशेष रूप से Strait of Hormuz जैसे अहम मार्गों पर व्यवधान की स्थिति बनी हुई है, जिससे वैश्विक व्यापार और परिवहन लागत प्रभावित हो रही है।

Advertisement
First Published - March 16, 2026 | 3:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement