facebookmetapixel
Advertisement
व्हाट्सएप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त, मेटा अधिकारियों और IT मंत्रालय के बीच हुई बड़ी बैठकजमीन-मकान खरीदने वाले दें ध्यान! सिर्फ प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री ही काफी नहीं, जानें म्यूटेशन भी क्यों है जरूरी?गिफ्ट सिटी से कर करेंगे गोल्ड में निवेश, ​गिफ्ट सिटी से पहला गोल्ड फंड लॉन्चसेना की बढ़ेगी ताकत: सरकार ने ₹52,000 करोड़ के रक्षा सौदे को दी मंजूरी, मिलेंगे घातक हथियारUS में ब्याज दरों पर सेंटीमेंट बदला, क्या सोना ₹1.5 लाख और चांदी ₹2.5 लाख के पार जाएंगे?Explainer: अगर कंपनी दिवालिया हो जाए, तो क्या डूब जाएगा PF, पेंशन और ग्रेच्युटी? जानें कानूनी अधिकारचीन पर बदला भारत का रुख? 4 कंपनियों को सरकारी टेंडर में बोली लगाने की मिली इजाजतHCLTech को मिला 10,830 करोड़ रुपये का बड़ा AI कॉन्ट्रैक्ट, शेयर 4% से ज्यादा उछलारिमोट से ई-रिक्शा बंद होने का खतरा! सरकार ने ऐप स्टोर से हटाए 2 संदिग्ध चीनी ऐपPersonal Loan से पहले तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट्स, वरना पहली बार में ही रिजेक्ट हो सकता है आवेदन

भारत का निर्यात क्षमता से काफी कम : रिपोर्ट

Advertisement

‘ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव’ (GTRI) ने निर्यात पर गैर-व्यापार बाधाओं का असर कम करने के लिए दोतरफा रणनीति का सुझाव भी दिया।

Last Updated- August 15, 2023 | 4:09 PM IST
कम शुल्क दर से बढ़ेगा निर्यातExports will increase due to lower duty rate

भारत को वर्ष 2030 तक निर्यात में 1,000 अरब डॉलर का लक्ष्य हासिल करने के लिए अमेरिका, चीन और जापान जैसे विभिन्न देशों में घरेलू निर्यातकों को पेश होने वाली गैर-व्यापार बाधाएं (एनटीबी) दूर करने की दिशा में तेजी से काम करने की जरूरत है।

शोध संगठन जीटीआरआई ने अपनी एक रिपोर्ट में यह बात कही। ‘ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव’ (GTRI) ने निर्यात पर गैर-व्यापार बाधाओं का असर कम करने के लिए दोतरफा रणनीति का सुझाव भी दिया।

जीटीआरआई के सह-संस्थापक अजय श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘पूर्व-पंजीकरण जरूरतों को पूरा करने में समय लगने और कई देशों में अनुचित घरेलू मानकों/नियमों की मौजूदगी से भारत के कई निर्यात प्रभावित होते हैं। भारत को इनके उचित समाधान के लिए भागीदार देशों से बात करनी चाहिए।’’

यह भी पढ़ें : जुलाई में वस्तु निर्यात व आयात गिरा, पर सर्विस सेक्टर बढ़ा

उन्होंने कहा कि भारत के कई खाद्य व कृषि उत्पादों को उच्च कीटनाशक स्तर, कीटों की उपस्थिति और मुंहपका-खुरपका रोग के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘भारत को हर मुद्दे को उठाना चाहिए और उसे कम से कम समय में हल करना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत का निर्यात क्षमता से काफी कम है क्योंकि उन्हें यूरोपीय संघ, अमेरिका, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया और कई अन्य देशों में एनटीबी का सामना करना पड़ रहा है।’’

Advertisement
First Published - August 15, 2023 | 4:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement