अर्थव्यवस्था

भारत को अगले 30 सालों में 9-10% की दर से बढ़ने की जरूरत: अमिताभ कांत

कांत ने कहा कि हमारा लक्ष्य 7 या 7.5 फीसदी नहीं हो सकता है।

Published by
अनीका चटर्जी   
Last Updated- March 21, 2024 | 11:43 PM IST

नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने गुरुवार को कहा कि भारत अगले तीन दशकों में 9 से 10 फीसदी की दर से बढ़ने का अनिवार्य रूप से लक्ष्य रखे। यह बात उन्होंने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के दक्षिण क्षेत्रीय वार्षिक बैठक में कही।

कांत ने अनुमान जताया कि यदि भारत 10 फीसदी की दर से बढ़ता है तो इसका मतलब यह है कि भारत का सकल घरेलू उत्पाद 35 लाख डॉलर से अधिक हो जाएगा और देश की प्रति व्यक्ति आय करीब 24,000 डॉलर होगी। कांत ने कहा कि हमारा लक्ष्य 7 या 7.5 फीसदी नहीं हो सकता है।

यह कहीं अधिक होना चाहिए। हमें आगामी तीन दशकों की अवधि में 10 फीसदी की दर से बढ़ना होगा। भारत केवल सेवा क्षेत्र के बलबूते आगे नहीं बढ़ सकता है। भारत को विनिर्माण, स्मार्ट शहरीकरण और कृषि के बलबूते भी आगे बढ़ना होगा। भारत केवल केंद्र सरकार के बलबूते नहीं बढ़ सकता है बल्कि राज्यों के बढ़ने से ही देश आगे बढ़ेगा।

First Published : March 21, 2024 | 11:43 PM IST