facebookmetapixel
Advertisement
‘ग्लोबल सप्लाई चेन संकट में भारत के लिए मौका’, BS Manthan में अमिताभ कांत ने ऐसा क्यों कहाAI में आत्मनिर्भरता क्यों जरूरी? BS Manthan में एक्सपर्ट्स ने बताया भारत का रोडमैपBS ‘Manthan’ में बोले डिफेंस एक्सपर्ट्स: ‘रणनीतिक स्वायत्तता’ के लिए सैन्य शक्ति में बनना होगा आत्मनिर्भरBS Manthan में बोले शेखर कपूर: फिल्म इंडस्ट्री में AI सबसे लोकतांत्रिक तकनीक, नए क्रिएटर्स को बनाएगा मजबूतसैलरीड होकर 20-30% टैक्स दे रहे हैं आप, अमीर कैसे बचा लेते हैं ज्यादा पैसा? एक्सपर्ट ने खोला राजसिर्फ क्लाइमेट चेंज नहीं, अब ‘जियोपॉलिटिक्स’ बढ़ाएगी भारत में क्लीन एनर्जी की रफ्तार: BS ‘मंथन’ में बोले सुमंत सिन्हाBS Mantha 2026: EVs स्टार्टअप्स क्यों रह गए PLI से बाहर?BS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: बढ़ती AI पावर यूज के बीच ग्रीन डेटा सेंटर पॉलिसी जरूरीBS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: टेक्नोलॉजी, मटेरियल और सप्लाई चेन से मजबूत होगा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर‘AI अपनाओ, भले कमाई क्यों न घट जाए’, TCS ने अपने कर्मचारियों से कहा: इससे घबराने की जरूरत नहीं

IIP घटकर आठ माह के निचले स्तर पर, बढ़ी खुदरा महंगाई

Advertisement

औद्योगिक उत्पादन में धीमी वृद्धि मांग में नरमी को दर्शाती है।

Last Updated- January 12, 2024 | 10:31 PM IST
IIP Data: Industrial production at 6-month high in November, strong performance of manufacturing sector नवंबर में इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन 6 महीने के हाई पर, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का दमदार प्रदर्शन

फरवरी की पहली तारीख को आने वाले अंतरिम बजट के पहले देश के औद्योगिक उत्पादन में तीव्र गिरावट आई और वह नवंबर में आठ माह के निचले स्तर पर पहुंच गया। ऐसा उच्च आधार प्रभाव के साथ-साथ उपभोक्ता वस्तुओं समेत विनिर्माण गतिविधियों में शिथिलता आने की वजह से हुआ।

दूसरी ओर दिसंबर माह में खुदरा मुद्रास्फीति चार महीने के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गई। यह वृद्धि फल-सब्जियों और दालों की कीमतों में मौसमी इजाफे की वजह से हुई। भारतीय रिजर्व बैंक पहले ही इस पर ध्यान दे चुका है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा आज जारी आंकड़े दिखाते हैं कि औद्योगिक उत्पादन सूचकांक ने नवंबर में केवल 2.4 फीसदी की बढ़ा जबकि अक्टूबर में इसमें 11.7 फीसदी का इजाफा हुआ था। इस दौरान विनिर्माण में 1.2 फीसदी, बिजली क्षेत्र में 5.8 फीसदी और खनन में 6.8 फीसदी की वृद्धि देखने को मिली।

उधर, खुदरा मूल्य सूचकांक आधारित खुदरा मुद्रास्फीति दिसंबर में साल दर साल आधार पर 5.69 फीसदी बढ़ी जबकि नवंबर में यह 5.55 फीसदी पर थी। केयर रेटिंग्स की मुख्य अर्थशास्त्री रजनी सिन्हा का कहना है कि प्रतिकूल आधार के कारण जहां वृद्धि में कमी आई वहीं बिजली और विनिर्माण क्षेत्र में माह दर माह आधार पर आई कमी ने भी आईआईपी की समग्र वृद्धि पर असर डाला।

उन्होंने कहा कि उपयोग आधारित घटकों में उपभोक्ता वस्तुओं के क्षेत्र में निरंतर कमजोरी तथा अधोसंरचना क्षेत्र में तेज गिरावट चिंता का विषय है। इतना ही नहीं पूंजीगत वस्तुओं के उत्पादन में कमी भी नकारात्मक साबित हुई।

आईआईपी में विनिर्माण के 23 उद्योगों में से 17 में नवंबर में कमी आई। इनमें खाद्य, वस्त्र, चमड़ा, लकड़ी, कंप्यूटर और कागज आदि शामिल हैं। केवल प्राथमिक वस्तुओं (8.4 फीसदी), मध्यवर्ती वस्तुओं (3.5 फीसदी) और अधोसंरचना वस्तुओं (1.5 फीसदी) में सकारात्मक वृद्धि नजर आई। इससे शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में मांग में कमी का संकेत मिला।

मुद्रास्फीति के मोर्चे पर दिसंबर में खाद्य मुद्रास्फीति 9.53 फीसदी के साथ चार महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। सब्जियों की कीमतों में 27.6 फीसदी, फलों में 11.14 फीसदी, दालों में 20.73 फीसदी और चीनी में 7.14 फीसदी की तेजी देखने को मिली। इस बीच अनाज की कीमतें 9.93 फीसदी के साथ 16 महीनों के निचले स्तर पर रहीं।

पिछले महीने मौद्रिक नीति समिति ने सर्वसम्मति से रीपो दर को 6.5 फीसदी पर अपरिवर्तित रखने का निर्णय लिया था। यह लगातार पांचवीं नीतिगत समीक्षा थी जिसमें दरों में बदलाव नहीं किया गया।

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने अपने वक्तव्य में कहा था कि सब्जियों की कीमतों में रुक-रुक आने वाली तेजी नवंबर और दिसंबर में एक बार फिर मुख्य मुद्रास्फीति को बढ़ा सकती है। उन्होंने कहा था कि समिति को ऐसे झटकों को लेकर सतर्क रहना होगा हालांकि ये सामान्यीकृत होते जा रहे हैं।

Advertisement
First Published - January 12, 2024 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement