facebookmetapixel
Advertisement
देश में घटी बेरोजगारी: जुलाई में घटकर 5.1% पर पहुंची, ग्रामीण इलाकों में रोजगार में सुधारगोल्ड-सिल्वर में कर सकते निवेश! ITI म्युचुअल फंड का नया मल्टी एसेट NFO लॉन्च, ₹500 से शुरू SIPFY27 की धमाकेदार शुरुआत! निफ्टी कंपनियों की PAT ग्रोथ 10 तिमाहियों में सबसे ज्यादा, कहां करें फोकस?टाटा संस की AGM पर गहराया संकट, सर रतन टाटा ट्रस्ट के बोर्ड का पेंच नहीं सुलझा तो टल सकती है बैठकएयरटेल पेमेंट्स बैंक के नेतृत्व में बड़ा बदलाव, सुनील मित्तल की जगह शबनम सिन्हा होंगी नई चेयरपर्सनये 3 PSU स्टॉक्स चमकाएंगे पोर्टफोलियो! करीब 60% तक रिटर्न संभव, ब्रोकरेज ने कहा- BUY8वें वेतन आयोग में करना चाहते हैं काम? कंसल्टेंट भर्ती के बदले नियम, जानें उम्र और अनुभव की पूरी डिटेलFOF कैटेगरी में क्वांट-निप्पॉन के नए फंड, आर्बिट्राज और डेट स्कीम पर फोकस; ₹500 से निवेश का मौकासरकार ने ECMS के तहत 31 नए प्रस्तावों को दी मंजूरी, कुल ₹7,877 करोड़ का होगा निवेश2027 में दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, 2029 तक मुंबई से जुड़ेगा गुजरात

एफटीए वार्ता भारत-रूस संबंधों की दिशा में कदम

Advertisement
Last Updated- April 17, 2023 | 11:35 PM IST
India US trade

रूस के उद्योग मंत्री ने सोमवार को कहा कि भारत और रूस मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) पर बातचीत कर रहे हैं। इससे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वाणिज्यिक संबंध और गहरे हो सकते हैं, जो यूक्रेन युद्ध के बाद बढ़ा है।

फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से पश्चिम के देश भारत से अपील कर रहे हैं कि वह अपने हथियार आपूर्तिकर्ता रूस के साथ धीरे धीरे दूरी बनाए। वहीं एफटीए पर बातचीत दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध बढ़ाने की दिशा में एक कदम है।

भारत ने रूस से पिछले वित्त वर्ष के दौरान 46.33 अरब डॉलर से ज्यादा का आयात किया है, जिसमें मुख्य रूप से तेल का आयात किया गया है।

रूस के उप प्रधानमंत्री डेनिस मंतुरोव ने नई दिल्ली में कहा, ‘हम उत्पादन से लेकर अपने देशों के बाजारों तक आपसी पहुंच के मसले पर विशेष ध्यान देंगे।’ मंतुरोव के पास ही रूस के व्यापार और उद्योग मंत्रालय का जिम्मा है।

उन्होंने कहा, ‘यूरेशियन इकनॉमिक कमीशन के साथ मिलकर हम भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत तेज करने पर काम कर रहे हैं।’

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि कोविड महामारी के कारण भारत और रूस के नेतृत्व वाले यूरेशियन इकनॉमिक यूनियन के बीच मुक्त व्यापार वार्ता पर चर्चा में व्यवधान आया था और अब हम उम्मीद करते हैं कि इसमें तेजी आएगी क्योंकि हमें विश्वास है कि इससे हमारे व्यापारिक संबंधों में वास्तविक बदलाव आएगा।

मंतुरोव ने कहा कि सड़क निर्माण सामग्री और उपकरण, केमिकल्स और फार्मास्यूटिकल उत्पादों की रूस में मांग है और मुझे भरोसा है कि इससे भारत की कंपनियों के लिए अवसर पैदा होगा और वे रूस में अपनी आपूर्ति बढ़ा सकेंगी।

यह घोषणा ऐसे समय में सामने आई है जब केंद्र सरकार एफटीए पर ब्रिटेन, यूरोपियन यूनियन और खाड़ी सहयोग परिषद के साथ बातचीत कर रही है।

Advertisement
First Published - April 17, 2023 | 11:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement