अर्थव्यवस्था

Forex Reserves: लगातार चौथे हफ्ते देश के विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफा, 642.50 अरब डॉलर पर पहुंचा

Forex Reserves: अक्टूबर 2021 में, देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर (ऑल टाइम हाई) पर पहुंच गया था।

Published by
अंशु   
Last Updated- March 22, 2024 | 6:06 PM IST

Forex Reserves: देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे हफ्ते इजाफा देखने को मिला। 15 मार्च को समाप्त सप्ताह में यह 6.39 अरब डॉलर बढ़कर 642.492 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 8 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 636.095 अरब डॉलर पर था।

उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2021 में, देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर (ऑल टाइम हाई) पर पहुंच गया था। पिछले साल से वैश्विक गतिविधियों के कारण दबाव के बीच केंद्रीय बैंक ने रुपये की विनिमय दर बनाए रखने के लिए मुद्राभंडार का उपयोग किया। इससे मुद्रा भंडार प्रभावित हुआ।

Foreign Currency Assets में इजाफा

रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 15 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां (foreign currency assets) 6 अरब डॉलर बढ़कर 568.38 अरब डॉलर हो गया। इससे ठीक पहले यानी 8 मार्च को समाप्त सप्ताह में यह 562.35 अरब डॉलर था।

डॉलर में अभिव्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में घट-बढ़ के प्रभावों को शामिल किया जाता है।

Also read: निवेश में बढ़ोतरी और महंगाई में कमी अर्थव्यवस्था को दे सकते हैं रफ्तार: वित्त मंत्रालय

गोल्ड रिजर्व भी बढ़ा

RBI के अनुसार स्वर्ण भंडार (Gold Reserves) का मूल्य 42.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 51.14 अरब डॉलर हो गया।

SDR 6.5 करोड़ डॉलर बढ़ा

विशेष आहरण अधिकार (Special Drawing Rights- SDRs) 6.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.27 अरब डॉलर हो गया।

First Published : March 22, 2024 | 5:30 PM IST