facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Fiscal Deficit: जून तिमाही में राजकोषीय घाटा पूरे वर्ष के लक्ष्य का 17.9% रहा- CGA

Advertisement

केंद्र का अनुमान है कि 2025-26 के दौरान राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 4.4% या 15.69 लाख करोड़ रुपये रहेगा।

Last Updated- July 31, 2025 | 6:52 PM IST
Fiscal deficit

Fiscal Deficit: केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा जून के अंत में पूरे वित्त वर्ष के लक्ष्य का 17.9% रहा है। महालेखा नियंत्रक (CGA) द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। पिछले वित्त वर्ष के पहले तीन महीनों में यह 2024-25 के बजट अनुमान (बीई) का 8.4% था।

FY26 में GDP के 4.4% रहेगा राजकोषीय घाटा

मूल्य के हिसाब से राजकोषीय घाटा, या सरकार के खर्च और आमदनी के बीच का अंतर, चालू वित्त वर्ष (2025-26) की अप्रैल-जून अवधि में 2,80,732 करोड़ रुपये था। केंद्र का अनुमान है कि 2025-26 के दौरान राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 4.4% या 15.69 लाख करोड़ रुपये रहेगा।

Also Read: ट्रंप टैरिफ पर लोकसभा में बोले पीयूष गोयल, कहा- राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए भारत उठाएगा हर जरूरी कदम

पहली तिमाही के दौरान कुल व्यय 12.22 लाख करोड़ रुपये

CGA के अनुसार, जून, 2025 तक केंद्र का शुद्ध कर राजस्व 5.4 लाख करोड़ रुपये या 2025-26 के लिए कुल प्राप्तियों के बजट अनुमान का 19% था। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में शुद्ध कर राजस्व उस वर्ष के बजट अनुमान का 21.3% था। मासिक लेखा आंकड़ों से पता चलता है कि पहली तिमाही के दौरान कुल व्यय 12.22 लाख करोड़ रुपये या बजट अनुमान का 24.1% रहा। एक साल पहले इसी अवधि में यह बजट अनुमान का 20.1% था।

Advertisement
First Published - July 31, 2025 | 6:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement