अर्थव्यवस्था

ESIC: कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने अगस्त में 19.42 लाख नए मेंबर जोड़े

आंकड़ों से पता चलता है कि अगस्त 2023 में कुल 75 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने भी ESI योजना के तहत पंजीकरण कराया है।

Published by
भाषा   
Last Updated- October 14, 2023 | 2:25 PM IST

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने अस्थायी पेरोल आंकड़ों के अनुसार अगस्त में 19.42 लाख नए ग्राहक जोड़े। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ‘ESIC के अनंतिम पेरोल आंकड़ों के अनुसार अगस्त, 2023 में 19.42 लाख नए कर्मचारी जुड़े हैं।’

आंकड़ों के अनुसार अगस्त, 2023 में लगभग 24,849 नए प्रतिष्ठानों को पंजीकृत किया गया है। इस महीने जोड़े गए कुल 19.42 लाख कर्मचारियों में 25 वर्ष की आयु वर्ग तक के 9.22 लाख कर्मचारी हैं। यह आंकड़ा कुल कर्मचारियों का 47.48 प्रतिशत है। इस दौरान महिलाओं का शुद्ध नामांकन 3.73 लाख रहा है।

आंकड़ों से पता चलता है कि अगस्त 2023 में कुल 75 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने भी ESI योजना के तहत पंजीकरण कराया है।

बयान में कहा गया है कि यह दर्शाता है कि ESIC समाज के हर वर्ग तक अपना लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

First Published : October 14, 2023 | 2:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)