अर्थव्यवस्था

Direct Tax Collection: चालू वित्त वर्ष में अबतक हुआ 6.5 लाख करोड़ रुपये का टैक्स कलेक्शन, 16 प्रतिशत का इजाफा

CBDT ने बयान में कहा, ‘प्रत्यक्ष कर संग्रह का 10 अगस्त, 2023 तक का अस्थायी आंकड़ा बताता है कि कर संग्रह में अच्छी वृद्धि हुई है

Published by
भाषा   
Last Updated- August 11, 2023 | 5:14 PM IST

चालू वित्त वर्ष में 10 अगस्त तक कुल प्रत्यक्ष कर संग्रह सालाना आधार पर 15.73 प्रतिशत बढ़कर 6.53 लाख करोड़ रुपये रहा है।

आयकर विभाग ने शुक्रवार को कहा कि ‘रिफंड’ समायोजित करने के बाद शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 5.84 लाख करोड़ रुपये रहा है। यह पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 17.33 प्रतिशत अधिक है।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने बयान में कहा, ‘प्रत्यक्ष कर संग्रह का 10 अगस्त, 2023 तक का अस्थायी आंकड़ा बताता है कि कर संग्रह में अच्छी वृद्धि हुई है।’

टैक्स कलेक्शन वित्त वर्ष 2023-24 के प्रत्यक्ष कर संग्रह के बजटीय अनुमान का 32.03 प्रतिशत है। चालू वित्त वर्ष में 10 अगस्त तक 69,000 करोड़ रुपये का ‘रिफंड’ जारी किया गया है, जो पिछले साल की समान अवधि में लौटायी गयी राशि के मुकाबले 3.73 प्रतिशत अधिक है।

First Published : August 11, 2023 | 5:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)