facebookmetapixel
Advertisement
Post Office Scheme: पति-पत्नी मिलकर करें निवेश, हर महीने मिलेंगे ₹9,250; जानें फिक्स इनकम का पूरा गणितOMCs अभी भी दबाव में, पेट्रोल में ₹6.6 और डीजल में ₹9.7 तक और बढ़ोतरी की जरूरत: ब्रोकरेज रिपोर्टEbola Alert: DGCA ने एयरलाइंस के लिए जारी किए सख्त नियम, यात्रियों की स्क्रीनिंग अनिवार्यगर्मी, अल-नीनो और ईरान युद्ध ने बिगाड़ा महाराष्ट्र के ‘अल्फांसो’ का ​कारोबार₹54 के Suzlon शेयर पर ₹71 का टारगेट, मजबूत ऑर्डर बुक से बढ़ी उम्मीदेंखराब CIBIL स्कोर के बावजूद मिल सकता है पर्सनल लोन? एक्सपर्ट से समझें पूरा प्रोसेसConsumer Durable: गर्मी और EMI ने बढ़ाई कंज्यूमर ड्यूरेबल कंपनियों की चमक, कई शेयरों में बड़ा अपसाइडGold-Silver Price Today: US-ईरान तनाव के बीच सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आज के ताजा रेटBanking Sector: मार्जिन पर दबाव बढ़ने के बीच बैंकिंग सेक्टर में अब कहां लगाएं पैसा? एंटीक ने बताए गए टॉप बैंकStock Market Update: सेंसेक्स फिसला, निफ्टी 24,000 के करीब अटका; Amara Raja में 12% उछाल से निवेशक खुश

Budget 2023: बुजुर्गों के लिए इनकम टैक्स में राहत, जीएसटी छूट की मांग

Advertisement
Last Updated- January 10, 2023 | 6:28 PM IST
UPS
Shutter Stock

आम बजट से पहले कुछ गैर सरकारी संगठनों (NGO) ने देश की बुजुर्ग आबादी की बेहतरी के लिए कदम उठाने के सुझाव दिए हैं। इनमें वृद्धावस्था पेंशन में बढ़ोतरी, अतिरिक्त आयकर राहत और बड़ी उम्र के लोगों द्वारा बार-बार इस्तेमाल किए जाने वाले उत्पादों पर माल एवं सेवा कर (GST) की छूट के उपाय शामिल है।

एनजीओ एजवेल फाउंडेशन ने कहा कि पुरानी और युवा पीढ़ी के बीच बढ़ता अंतर, लंबे जीवनकाल के आलोक में वृद्ध लोगों की जीवनशैली में आए बदलाव के मद्देनजर बजट में उनके अनुकूल प्रावधान किए जाने चाहिए। फाउंडेशन ने बयान में कहा कि बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त लोगों को लगातार सक्रिय रखने के लिए उनके साथ जुड़ाव जरूरी है। फाउंडेशन ने वित्त मंत्रालय और अन्य हितधारकों से अगले बजट को अंतिम रूप देते समय उसकी सिफारिशों तथा सुझावों पर गौर करने की अपील की है।

बयान में कहा गया है कि वृद्धावस्था पेंशन को मौजूदा महंगाई के अनुसार संशोधित किया जाना चाहिए। बयान में कहा गया है, ‘मासिक वृद्धावस्था पेंशन में केंद्र सरकार का वर्तमान हिस्सा प्रत्येक पात्र वृद्ध व्यक्ति के लिए प्रति माह 3,000 रुपये तक बढ़ाया जाना चाहिए। राज्य सरकार को भी अपने हिस्से को इसी के अनुसार संशोधित करने की सलाह दी जानी चाहिए।’

इसके अलावा फाउंडेशन ने वित्तीय सुरक्षा उपायों के तहत बुजुर्गों के लिए बैंक, डाकघर और अन्य जमा एवं निवेश योजनाओं पर ब्याज दर में वृद्धि की मांग की। इसमें कहा गया है कि आयकर में खासतौर पर वृद्ध लोगों के लिए और राहत दी जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें: Pravasi Bhartiya Sammelan 2023: भारतीयों ने देश में भेजे रिकॉर्ड 100 अरब डॉलर- सीतारमण

एनजीओ ने बुजुर्गों द्वारा अक्सर उपयोग की जाने वाली सेवाओं और उत्पादों जैसे ऑडिट डायपर, दवाएं, व्हीलचेयर और वॉकर जैसे स्वास्थ्य संबंधी उपकरण, 70 वर्ष से ऊपर बुजुर्गों के रोगियों के अस्पताल में भर्ती, मेडिक्लेम नीतियों तथा चिकित्सा परामर्श शुल्क पर जीएसटी छूट की भी मांग की है।

Advertisement
First Published - January 10, 2023 | 6:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement