facebookmetapixel
Advertisement
आईपीओ से पहले SBI ने SBI Funds में बेची 1.42% हिस्सेदारी, जुटाए ₹1,655 करोड़Indian Bank Q1 Results: पहली तिमाही में इंडियन बैंक का मुनाफा 10% बढ़कर ₹3,273 करोड़, NPA में भी आई बड़ी गिरावटAlpine Texworld IPO: अगले हफ्ते खुलेगा टेक्सटाइल कंपनी का IPO; आवेदन से पहले जानें इश्यू से जुड़ी हर जरूरी बातDr Reddy’s में बड़ी गड़बड़ी! दवा उत्पादन रुका, ब्रोकरेज ने घटाए टारगेट; अब शेयर खरीदें या रुकें?E20 वाहनों पर क्या ऑटो कंपनियां दे रही हैं वारंटी? क्या किसानों को होगा फायदा; सरकार ने दिए ऐसे 12 सवालों के जवाबVedanta Aluminium बना लार्ज कैप, क्या अब ₹540 तक जाएगा शेयर? ब्रोकरेज ने दी Buy रेटिंगIC Electricals IPO Listing: निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले, 68% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयरअब पोस्टमैन बनाएगा आपके बच्चे का Blue Aadhaar! घर बैठे ऐसे उठाएं इस खास सुविधा का फायदाIndia-UK ट्रेड डील: अब ब्रिटेन से लग्जरी कारें मंगाना हुआ सस्ता, सरकार ने जारी किए नए नियमWhatsApp Username Feature: यूजरनेम फीचर पर WhatsApp ने सरकार को भेजा जवाब, अब IT मंत्रालय करेगा जांच

उर्वरक सब्सिडी छू सकती है ₹3 लाख करोड़ का रिकॉर्ड आंकड़ा, बजट अनुमान से दोगुना होने की आशंका

Advertisement

यदि यह अनुमान सही होता है तो वित्त वर्ष 27 में उर्वरक सब्सिडी अब तक की सबसे अधिक हो सकती है। यह वित्त वर्ष 2023 में ₹2.51 लाख करोड़ के सब्सिडी के रिकॉर्ड को पार कर जाएगी

Last Updated- May 25, 2026 | 10:14 PM IST
Fertilizer
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

वित्त वर्ष 2027 के दौरान भारत की उर्वरक सब्सिडी 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने सोमवार को कहा कि पश्चिम एशिया संकट के कारण बढ़ती लागत को देखते हुए यह अनुमान है। 

उर्वरक विभाग में संयुक्त सचिव कृष्णकांत पाठक ने कहा, ‘मौजूदा स्थिति यह है कि हमने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय और विभिन्न कंपनियों के साथ तालमेल और सऊदी अरब, ओमान, अर्जेंटीना और ऑस्ट्रेलिया आदि के साथ दीर्घकालिक समझौतों के माध्यम से 200 लाख टन से अधिक उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक बनाया है।’

पाठक ने इक्रियर द्वारा आयोजित ‘बढ़ते भू-राजनीतिक जोखिमों के बीच भारत की उर्वरक आपूर्ति श्रृंखला और मांग प्रबंधन को जोखिम-मुक्त करना’ नामक एक गोलमेज चर्चा को संबोधित करते हुए कहा, ‘लेकिन, इसकी एक कीमत है। युद्ध से पहले जो सब्सिडी लगभग 2 लाख करोड़ रुपये थी, मुझे लगता है कि युद्ध के कारण इसमें काफी वृद्धि होगी। यह हम पर बोझ होगा। हालांकि अभी इसका अनुमान नहीं लगाया जा सकता है, लेकिन यदि समस्या बनी रहती है, तो उर्वरक सब्सिडी 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है।’

यदि यह अनुमान मूर्त रूप लेत है तो वित्त वर्ष 2027 में उर्वरक सब्सिडी अब तक की सबसे अधिक हो सकती है। यह वित्त वर्ष 2023 में 2.51 लाख करोड़ रुपये सब्सिडी के रिकॉर्ड को पार कर जाएगी और वित्त वर्ष 2027 के बजट अनुमान का करीब दोगुना हो जाएगी। पाठक ने कहा कि समस्या के समाधान के लिए हम विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।

पाठक ने कहा, ‘भारत में करीब 700 लाख टन उर्वरकों का  इस्तेमाल होता है, जिसमें से अधिकांश नाइट्रोजन है। हम सालाना लगभग 100 लाख टन डीएपी, 150 लाख टन एनपीकेएस और लगभग 400 लाख टन यूरिया की खपत करते हैं। लेकिन यूरिया की कुछ चुनौतियां हैं, जिसका मिट्टी में अवशोषण करीब 30 प्रतिशत ही है।’

उन्होंने कहा कि मिट्टी में इसके अवशोषण का प्रतिशत बढ़ाने के लिए कुछ तकनीकों को अपनाया जा सकता है। पाठक ने कहा, ‘हमने नैनो यूरिया और नीम लेपित यूरिया के इस्तेमाल की कवायद की, लेकिन यह ज्यादा सफल नहीं हुआ। हम उससे सीख सकते हैं और जिंक-कोटेड यूरिया या सल्फर-कोटेड यूरिया जैसी अन्य उन्नत तकनीक अपना सकते हैं।’ 

उन्होंने कहा कि भारत फसलों का तेजी से विविधीकरण कर सकता है, जिससे दलहन फसलों का उत्पादन अधिक हो और साथ ही रागी और तिन जैसे स्वदेशी फसलों को बढ़ावा दे सकता है। उन्होंने यूरिया के स्थान पर अमोनियम सल्फेट के उपयोग की भी वकालत की, जिसकी मिट्टी में यूरिया की तुलना में बेहतर अवशोषण दर (लगभग 70 प्रतिशत) है।

Advertisement
First Published - May 25, 2026 | 10:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement