facebookmetapixel
Advertisement
ऑटो सेक्टर को PLI स्कीम के तहत FY27 में ₹4,700 करोड़ देगी सरकार, निवेश बढ़ाने की तैयारी तेजटाटा कैपिटल का रिवॉल्विंग क्रेडिट एक्सपोजर 5% से कम, RBI के नए प्रस्ताव से कंपनी पर पड़ेगा सीमित असररूस से तेल खरीद पर 100% अमेरिकी टैरिफ की धमकी, भारत-अमेरिका वार्ता में बढ़ सकता है दबाव‘ग्रामीण भारत तक पहुंचे बैंकिंग AI, तभी असली सफलता होगी हासिल’, SBI चेयरमैन सीएस शेट्टी की सलाहपांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज, भाजपा-सपा-कांग्रेस-बसपा समेत दलों ने कसी कमरBrand Canvas 2026: VIT की ‘पावर रेंजर्स’ ने जीता बीस्मार्ट की पहली विज्ञापन प्रतियोगिता का खिताबY2K से AI के दौर तक: 1991 के आर्थिक सुधारों ने कैसे बदल डाली भारतीय IT इंडस्ट्री की पूरी तस्वीरअमेरिका में क्रिप्टो बिल से भारत पर बढ़ा दबाव, ससंदीय समिति ने VDA कानून बनाने की मांग कीनई मर्सिडीज-BMW हुई मंहगी तो पुरानी लक्जरी कारों की बिक्री में आया उछाल, युवा खरीदारों की बनी पसंद‘जिम्मेदारी से करें AI का इस्तेमाल, हर फैसले के लिए आप होंगे जवाबदेह’, RBI गवर्नर ने दी बैंकों को हिदायत

Gold-Silver Price Today: US-ईरान तनाव के बीच सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

Advertisement

Gold-Silver Price Today: घरेलू बाजार में सोना-चांदी के वायदा भाव में गिरावट दर्ज हुई, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों धातुओं में तेजी देखने को मिली।

Last Updated- May 26, 2026 | 10:06 AM IST
Gold and Silver Price today
Representative image

Gold-Silver Price Today, May 26: सोने चांदी के वायदा भाव में आज नरमी देखने को मिल रही है। दोनों के भाव आज गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,58,550 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,73,500 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोने के भाव नरम

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 292 रुपये की गिरावट के साथ 1,58,789 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,59,081 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 499 रुपये की गिरावट के साथ 1,58,582 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,58,789 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,58,534 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी हुई सस्ती

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट आज 1,989 रुपये की गिरावट के साथ 2,74,727 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,76,716 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 3,210 रुपये की गिरावट के साथ 2,73,506 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,74,727 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,72,985 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के भाव 3 लाख रुपये पार कर चुके हैं। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना आज 4,532 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,523.20 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 16.10 डॉलर की तेजी के साथ 4,539.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 76.75 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 76.19 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.77 डॉलर की तेजी के साथ 76.96 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,58,789 1,59,081 1,58,582
चांदी 2,74,727 2,76,716 2,73,506
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,532 4,523.20 4,539.30
चांदी 76.75 76.19 76.96

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

Advertisement
First Published - May 26, 2026 | 9:37 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement