Cricket

India Tour Of Sri Lanka 2024: 12 दिन 6 मैच, श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल, कब और कहां देख सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग

यह 2021 के बाद से भारत की श्रीलंका की पहली सफेद गेंद वाली द्विपक्षीय सीरीज होगी। उस दौरे के दौरान, राहुल द्रविड़ ने स्टैंड-इन कोच के रूप में काम किया था।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- July 15, 2024 | 6:56 PM IST

India Tour Of Sri Lanka 2024: टीम इंडिया अपने नए हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की अगुवाई में 26 जुलाई से शुरू होने वाले श्रीलंका दौरे का आगाज करेगी। भारत के श्रीलंका दौरे में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और उसके बाद तीन वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे।

यह 2021 के बाद से भारत की श्रीलंका की पहली सफेद गेंद वाली द्विपक्षीय सीरीज होगी। उस दौरे के दौरान, राहुल द्रविड़ ने स्टैंड-इन कोच के रूप में काम किया था और शिखर धवन दूसरी पंक्ति की टीम का नेतृत्व कर रहे थे।

किस पीच पर खेला जाएगा भारत और श्रीलंका के बीच मैच?

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच पल्लेकेले के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज की मेजबानी कोलंबो के आर प्रेमदासा अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम द्वारा की जाएगी।

India vs Sri Lanka मैच की तारीखें और समय

Sri Lanka vs India match dates and timings

T20 Internationals

Matches Day and Date Time Venue
1st T20 Friday and July 26th 7 PM IST Pallekele
2nd T20 Saturday and July 27th 7 PM IST Pallekele
3rd T20 Monday and July 29th 7 PM IST Pallekele
IND vs SL ODIs full schedule, dates and timings
Matches Day and Date Time Venue
1st ODI Thursday and August 1st 2:30 PM IST Colombo
2nd ODI Sunday and August 4th 2:30 PM IST Colombo
3rd ODI Wednesday and August 7th 2:30 PM IST Colombo

BCCI जल्द करेगी टीम इंडिया का ऐलान

BCCI ने श्रीलंका दौरे के लिए अभी भारतीय टीम का ऐलान नहीं किया है। मीडिया रिपोटर्स की मानें तो इस हफ्ते टीम इंडिया की घोषणा हो सकती हैें। रोहित शर्मा के टी20 से सन्यांस लेने के बाद हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया जा सकता है। वहीं, वनडे की कमान केएल राहुल को दी जा सकती है।

सूर्यकुमार यादव भी बेहद जरूरी आराम के बाद भारत की टीम में वापसी कर सकते हैं।

भारत को आने वाले 12 महीनों में 10 टेस्ट मैच खेलने है, ऐसे में तेज़ गेंदबाज़ जसप्रित बुमरा और मोहम्मद सिराज को सफेद गेंद की सीरीज के लिए आराम दिया जा सकता है।

नए कप्तान के साथ खेलने उतरेगी श्रीलंका, सनथ जयसूर्या होंगे कोच

श्रीलंकाई दिग्गज सनथ जयसूर्या को आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद क्रिस सिल्वरवुड की जगह कोच बनाया गया है, जहां वे ग्रुप चरण में ही बाहर हो गए थे।

गुरुवार को वानिंदु हसरंगा के अपने पद से हटने के बाद श्रीलंका को एक नया कप्तान भी मिलेगा।

श्रीलंका बनाम भारत सीरीज की मुख्य तारीखें, लाइव टॉस का समय, लाइव स्ट्रीमिंग और प्रसारण

भारत का श्रीलंका दौरा 2024 कब शुरू होगा?

भारत का श्रीलंका दौरा 26 जुलाई से शुरू होगा। सफेद गेंद का दौरा 7 अगस्त को समाप्त होगा।

भारतीय मानक समय (IST) के अनुसार, भारत बनाम श्रीलंका टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच का समय क्या होगा?

भारत और श्रीलंका के समय क्षेत्र में कोई अंतर नहीं है। टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होंगे।

श्रीलंका बनाम भारत टी20 के दौरान लाइव टॉस कितने बजे होगा?

नियमों के अनुसार, IND बनाम SL लाइव टॉस खेल शुरू होने से 30 मिनट पहले, यानी 6:30 PM IST पर होगा।

भारतीय मानक समय (IST) के अनुसार, भारत बनाम श्रीलंका वनडे मैच का समय क्या होगा?

श्रीलंका में वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होंगे।

भारत बनाम श्रीलंका मैच का भारत में कौन से टीवी चैनल लाइव टेलीकास्ट करेंगे?

सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास भारत के लिए श्रीलंका में खेले जाने वाले मैचों के प्रसारण अधिकार हैं। सोनी टेन 5 पर अंग्रेजी कमेंट्री के साथ लाइव टेलीकास्ट होगा। Sony TEN 3 हिंदी कमेंट्री के साथ IND vs SL मैचों को लाइव टेलीकास्ट करेगा।

भारत में SL vs IND मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

Sony LIV भारत में IND vs SL मैचों की लाइव स्ट्रीम करेगा।

First Published : July 15, 2024 | 5:29 PM IST