facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: ईरान पर ट्रंप का ‘इकनॉमिक डी-डे’, चीन से टकराव का बढ़ सकता है खतराभारत में यूनिक्लो का कारोबार बढ़ा, वित्त वर्ष 2025 में राजस्व 44 फीसदी उछलाराजनीति में नेगेटिव ब्रांडिंग का खेल, मीम्स कैसे बनाते हैं नेताओं की छविइलेक्ट्रिक वाहनों पर महिंद्रा का बड़ा दांव, उत्पादन बढ़ाने और नए मॉडल लाने की तैयारीजलवायु कार्रवाई कमजोर पड़ रही है, भारत को अपनी ‘लक्ष्मण रेखा’ पर अडिग रहना होगाL&T की बड़ी डील, पश्चिम एशिया में 5,000 करोड़ से ज्यादा के BESS ऑर्डर मिलेएक दवा ने बिगाड़े दिग्गज फार्मा कंपनियों के नतीजे, 2022 में शुरू हुई कहानी 2026 में कैसे पलटी?मराठी नहीं बोलने पर ऑटो-टैक्सी चलाने पर रोक? चालकों ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा10 साल में 97% सस्ता हुआ मोबाइल डेटा, खपत 128 गुना बढ़ी: रिलायंस जियोक्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को रिकॉर्डतोड़ मुनाफा, FY26 में 49% बढ़ा; जनधन योजना के 55 लाख नए खाते भी खुले

Ind vs Zim: भारतीय क्रिकेट की युवा ब्रिगेड की नजरें सीरीज जीतने पर

Advertisement

Ind vs Zim: पहले मैच में अप्रत्याशित हार के बाद शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ने शानदार वापसी करते हुए दूसरा और तीसरा मैच भारी अंतर से जीतकर 2 . 1 से बढत बना ली है।

Last Updated- July 12, 2024 | 2:09 PM IST
India vs Zimbabwe
Ind vs Zim

Ind vs Zim: भारतीय क्रिकेट की युवा ब्रिगेड जिम्बाब्वे के खिलाफ शनिवार को चौथे टी20 मैच के जरिये श्रृंखला अपने नाम करके एक नये दौर का आगाज करने के इरादे से उतरेगी। पहले मैच में अप्रत्याशित हार के बाद शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ने शानदार वापसी करते हुए दूसरा और तीसरा मैच भारी अंतर से जीतकर 2 . 1 से बढत बना ली है।

मौजूदा क्रिकेट परिदृश्य में जिम्बाब्वे पर जीत बहुत बड़ी नहीं कही जायेगी लेकिन इससे उन युवाओं में उम्मीद जरूर पैदा होगी जो आधुनिक क्रिकेट के कुछ दिग्गजों के संन्यास के बाद भारतीय टीम में जगह बनाने की कोशिश में हैं। इनमें वॉशिंगटन सुंदर और अभिषेक शर्मा शामिल हैं।

टी20 क्रिकेट से रविंद्र जडेजा के संन्यास के बाद वॉशिंगटन की नजरें स्पिन हरफनमौला के रूप में टीम में जगह पक्की करने पर लगी है। जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने 4 . 5 की इकॉनॉमी रेट से छह विकेट लिए। श्रीलंका दौरे के लिये सफेद गेंद की टीम चुनते समय उनके नाम पर विचार जरूर होगा। उपयोगी स्पिन गेंदबाज होने के साथ वह निचले क्रम के अच्छे बल्लेबाज भी हैं । वहीं अभिषेक ने दूसरे टी20 में 47 गेंद में शतक लगाकर अपनी प्रतिभा की बानगी पेश की।

भारत के पास अब इस प्रारूप में विराट कोहली और रोहित शर्मा नहीं हैं लिहाजा वह यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरूआत का विकल्प हो सकते हैं। वह एक और अच्छी पारी खेलकर अपना दावा पक्का करना चाहेंगे।

संजू सैमसन और शिवम दुबे के लिये भी इस श्रृंखला में बहुत कुछ दांव पर है । टी20 विश्व कप में खिताबी जीत के बाद मुंबई में विजय परेड में भाग लेकर यहां आये दुबे और सैमसन बाकी दोनों मैचों में उम्दा प्रदर्शन करना चाहेंगे । भारतीय टीम प्रबंधन अपने गेंदबाजों खासकर लेग स्पिनर रवि बिश्नोई के प्रदर्शन से खुश होगा जिसकी गुगली मेजबान बल्लेबाज खेल ही नहीं पा रहे हैं । बिश्नोई, आवेश खान और वॉशिंगटन छह-छह विकेट ले चुके हैं।

मुकेश कुमार को पिछले मैच में आराम दिया गया था जो आवेश की जगह खेल सकते हैं । दूसरी ओर पहला मैच जीतने के अलावा जिम्बाब्वे ने इस श्रृंखला में कुछ उल्लेखनीय नहीं किया है । उसके तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजाराबानी और अर्धशतक जमाने वाले डियोन मायर्स के अलावा कोई खिलाड़ी छाप नहीं छोड़ सका है।

टीमें :

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, रूतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मुकेश कुमार, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, खलील अहमद, तुषार देशपांडे ।

जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), फराज अकरम, ब्रायन बेनेट, जोनाथन कैंपबेल, टेंडाइ चतारा, ल्यूक जोंगवे, इनोसेंट केइया , क्लाइव एम, वेसली मेदेवेरे, टी मारूमानी, वेलिंगटन मसाकाजा, ब्रेंडन मावुता, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डियोन मायर्स , एंटम नकवी, रिचर्ड एंगारावा, मिल्टन शुम्बा । मैच का समय : शाम 4 . 30 से ।

Advertisement
First Published - July 12, 2024 | 2:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement