facebookmetapixel
Advertisement
नेपाल में बाढ़ ने मचाई भीषण तबाही; करीब 400 लोग लापता, 105 भारतीय भी शामिलटूरिज्म और डेवलपमेंट से बदल रहा बनारस, हर महीने बंट रहे ₹500 करोड़ तक के लोनइक्विटी, डेट या गोल्ड: कहां लगाएं पैसा? अनिश्चित बाजार में मल्टी-एसेट एलोकेशन फंड कितना कारगर52-वीक हाई पर VI का शेयर, 2024 के बाद पहली बार ₹15 के पार, एक्सपर्ट बोले- चार्ट पर मजबूतरिटेल निवेशकों के भरोसे बढ़ रहा म्युचुअल फंड बाजार, 32 राज्यों में 70 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारीHindustan Copper OFS: दूसरे दिन रिटेल निवेशकों का कैसा रहा रिस्पॉन्स? शेयर 4% चढ़ामैक्स, फोर्टिस या मेदांता? दिल्ली मास्टर प्लान 2047 से किस हॉस्पिटल शेयर को होगा सबसे ज्यादा फायदासस्ती हुई चीनी! हफ्तेभर में भाव 20% तक गिरे, सरकारी अनुमति का आधा ही हो पाएगा आयातरक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन: उत्तर रेलवे का बड़ा तोहफा, इन तारीखों से चलेंगी 14 स्पेशल ट्रेनें; चेक करें रूटसिम वही, फोन वही, लेकिन नेटवर्क स्पेस से! सैटेलाइट बदलने वाला है मोबाइल की दुनिया

10 साल में 97% सस्ता हुआ मोबाइल डेटा, खपत 128 गुना बढ़ी: रिलायंस जियो

Advertisement

कंपनी की तरफ से साझा किये गए आंकड़ों के मुताबिक, 2016 में एक जीबी मोबाइल डेटा की कीमत औसतन करीब 228 रुपये थी, जो अब घटकर लगभग 7.51 रुपये रह गई है

Last Updated- August 25, 2026 | 8:01 PM IST
प्रतीकात्मक तस्वीर

Mobile data price: देश में पिछले एक दशक में एक जीबी मोबाइल डेटा की कीमत में करीब 97 प्रतिशत की कमी आई है। इसी अवधि में प्रति ग्राहक औसत मासिक वायरलेस डेटा खपत में भी 128 गुना की बढ़ोतरी हुई है। ये दावा देश की प्रमुख दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने किया है।

कंपनी की तरफ से साझा किये गए आंकड़ों के मुताबिक, 2016 में एक जीबी मोबाइल डेटा की कीमत औसतन करीब 228 रुपये थी, जो अब घटकर लगभग 7.51 रुपये रह गई है। वहीं इस दौरान डेटा की प्रति व्यक्ति मासिक खपत जो 0.2 जीबी से भी कम थी, दिसंबर 2025 तक 26.7 जीबी पर पहुंच गई है। आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की तैयारी कर रही रिलायंस जियो के पांच सितंबर को व्यावसायिक परिचालन के 10 साल पूरे हो जाएंगे।

27 गुना बढ़ी डाउनलोड स्पीड

इसी अवधि में मोबाइल डाउनलोड स्पीड भी 2.5 एमबीपीएस से बढ़कर 68 एमबीपीएस से अधिक हो गई है। रिलायंस जियो ने सलाहकार कंपनी ‘एनालिसिस मेसन’ की रिपोर्ट और भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि एक दशक में मोबाइल इंटरनेट के इस्तेमाल में कई गुना बढ़ोतरी हुई है। इसी अवधि में औसत मोबाइल डाउनलोड स्पीड भी करीब 27 गुना बढ़ी है।

Also Read: SIP बनी ग्रोथ का सहारा, जुलाई में इक्विटी म्युचुअल फंड्स का AUM ₹48.5 लाख करोड़ के ऑल-टाइम हाई पर

मोबाइल इंटरनेट अब सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं

कंपनी अधिकारी की तरफ से बताया गया कि 2016 में मोबाइल ब्रॉडबैंड तक पहुंच सीमित थी और डेटा की ऊंची कीमतों के कारण लोग इसका इस्तेमाल जरूरत के मुताबिक ही करते थे। उन्होंने कहा कि किफायती डेटा और तेज नेटवर्क की उपलब्धता बढ़ने के साथ मोबाइल इंटरनेट का इस्तेमाल अब सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रह गया है। आज इसका इस्तेमाल पेशेवरों के साथ-साथ सूचना, शिक्षा और डिजिटल भुगतान जैसी गतिविधियों में भी बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि डेटा की कीमतों में कमी के बाद अब डिजिटल पहुंच बढ़ाने के लिए किफायती उपकरणों की उपलब्धता एक महत्वपूर्ण चुनौती है। उन्होंने कम कीमत वाले 4जी उपकरण और ऐसी डिजिटल सेवाओं की जरूरत बताई जिनका इस्तेमाल महंगे स्मार्टफोन के बिना भी किया जा सके। अधिकारी ने कहा कि कंपनी का ध्यान भारत में प्रौद्योगिकी और उपकरणों के विकास पर भी है, ताकि डिजिटल सेवाओं की पहुंच अधिक लोगों तक बढ़ाई जा सके।

Advertisement
First Published - August 25, 2026 | 8:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement