facebookmetapixel
Advertisement
Sugar Price: मॉनसून की मार से चीनी महंगी, जानें क्यों बढ़ रही हैं कीमतें और आगे क्या होगा?कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों? हरदीप पुरी ने बताई वजहInvesco Mutual Fund ने SIF सेगमेंट में रखा कदम, लॉन्च किया समिट इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड; क्या है इसमें खास?India-EU FTA: 10-12 दिन में पूरी होगी कानूनी समीक्षा, गोयल बोले- साल के अंत तक होगी डील30 चुनिंदा मिडकैप शेयरों में निवेश का मौका, 17 जुलाई तक खुला रहेगा MOMF का नया इंडेक्स फंडMirae Asset MF ने उतारे 2 नए मिडकैप फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; प्राइस मोमेंटम वाले शेयरों पर फोकसविदेशी फंड्स में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी, 40% रिटर्न और ₹7,600 करोड़ के इनफ्लो ने बदला ट्रेंडSBI Mutual Fund का IPO अगले हफ्ते आ सकता है, ₹11,400 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टModi-Takaichi बैठक में बड़ा फैसला! AI, ग्रीन एनर्जी और डिफेंस में भारत-जापान मिलकर करेंगे कामRed Bull से Monster तक कई एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI का शिकंजा, भ्रामक दावों पर भेजा नोटिस

IND vs NZ 1st Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल बारिश में धुला

Advertisement

आउटफील्ड कवर और पिच पर डले कवर की पहली परत मुआयने के लिये हटाई गई तो दर्शक काफी रोमांचित हो गए। सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण सुबह नौ बजे टॉस भी नहीं हो सका।

Last Updated- October 16, 2024 | 3:09 PM IST
IND vs NZ 1st Test: Second session also washed out due to rain बारिश के कारण दूसरे सत्र का भी खेल धुला

IND vs NZ 1st Test: बारिश के कारण भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन बुधवार को कोई खेल नहीं हो सका। अंपायरों और अन्य मैच अधिकारियों ने दोपहर दो बजे मैदान का मुआयना किया जब दिन में पहली बार थोड़ी देर के लिये बारिश रूकी। लेकिन हालात को देखकर दो बजकर 34 मिनट पर खेल रद्द करने का फैसला किया गया।

इससे पहले आउटफील्ड कवर और पिच पर डाले कवर की पहली परत मुआयने के लिये हटाई गई तो दर्शक काफी रोमांचित हो गए। लेकिन सुबह से हो रही बारिश के कारण खेल हो पाना संभव नहीं था। सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण सुबह नौ बजे टॉस भी नहीं हो सका।

Also read: IND vs NZ 1st Test: रोहित शर्मा की टीम से भिड़ेगा टॉम लैथम का दल, जानें कब-कहां और कितने बजे देखें पहला टेस्ट मैच

खराब मौसम के बावजूद मैदान पर काफी तादाद में दर्शक जमा थे। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को इंडोर अभ्यास करते देखकर दर्शक काफी रोमांचित भी हो गए। दूसरे दिन भी भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। दोनों टीमें बारिश के कारण अभ्यास भी नहीं कर सकी थी। दूसरे दिन का खेल सुबह नौ बजकर 15 मिनट पर शुरू होगा और टॉस आठ बजकर 45 मिनट पर कराया जायेगा।

Advertisement
First Published - October 16, 2024 | 2:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement