जेप्टो ने 6 करोड़ डॉलर जुटाए

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 11:51 PM IST

करीब 5 महीने के कमजोर परिचालन के बाद, जेप्टो ने कहा है कि उसने 10-मिनट ग्रोसरी डिलिवरी का देशभर में विस्तार करने के लिए 6 करोड़ डॉलर की पूंजी जुटाई है। 19 वर्षीय संस्थापकों आदित पलीचा और कैवल्य वोहरा ने जेप्टो को खड़ा करने के लिए स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में कम्प्यूटर साइंस की डिग्री छोड़ दी थी और इस कंपनी को अमेरिकी निवेशक ग्लेड बु्रक कैपिटल, नेक्सस, और वाई कॉम्बिनेटर, तथा कुछ अन्य खास निवेशकों लैची गु्रप, नीरज अरोड़ा एवं माणिक गुप्ता का समर्थन हासिल है। कंपनी की शुरुआत वर्ष 2021 में हुई है।
‘क्लाउड स्टोर्स’ या माइक्रो वेयरहाउसेज के अपने अनुकूल नेटवर्क के साथ, जेप्टो तकनीकी और परिचालन दक्षता के साथ 10 मिनट में डिलिवरी करने में सक्षम है।
जेप्टो के संस्थापक एवं मुख्य तकनीकी अधिकारी कैवल्य वोहरा ने कहा, ‘ग्राहक तेज डिलिवरी को पसंद करते हैं। जब हमने 10 मिनट में डिलिवरी शुरू की, हमारा एनपीएस बढ़ गया और  यह सप्ताह-दर-सप्ताह के आधार पर 50 प्रतिशत से ज्यादा उपयोगकर्ता दर के साथ करीब 85 प्रतिशत पर बना हुआ है।’
जेप्टो मुंबई, बेंगलूरु और दिल्ली-एनसीआर में तेजी से विस्तार कर रही है और हैदराबाद, चेन्नई, पुणे तथा कोलकाता के मुख्य इलाकों में भी अगले 30 दिनों में सेवाएं शुरू करेगी। बेंगलूरु में अपने टेक ऑफिस तथा मुंबई में मुख्यालय के साथ, जेप्टो ने अपनी वृद्घि की मजबूत रफ्तार का प्रबंधन करने के लिए मजबूत टीम तैयार की है।

First Published : October 31, 2021 | 11:22 PM IST