facebookmetapixel
Advertisement
ओयो-जॉस्टल के बीच बढ़ा कानूनी विवाद, दिल्ली HC ने बैकपैकर हॉस्टल श्रृंखला की नई अर्जी को किया खारिजएमेजॉन प्राइम डे का 10वां सीजन रहा अब तक का सबसे सुपरहिट, छोटे शहरों में दिखा सबसे ज्यादा क्रेजट्रेडमार्क उल्लंघन मामले में गूगल इंडिया को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका, अंतरिम राहत देने से अदालत का इनकारभारत के सबसे अमीर और सबसे गरीब राज्य का खुलासा, 10 गुना कमाई का अंतरघर बैठे बनेगा बच्चों का ब्लू आधार कार्ड, नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर, जानें आसान तरीकाShare Market: Sensex 827 अंक उछला, Nifty 24,200 के पार, अब कहां तक जाएगी तेजी?यूजरनेम फीचर पर व्हाट्सएप के बाद टेलीग्राम ने भी सरकार को सौंपा जवाब, IT मंत्रालय करेगा जांचTRAI का बड़ा फैसला: ट्रूकॉलर नहीं ब्लॉक कर पाएगा बैंकों के फोन, 1600 सीरीज को स्पैम टैग करने पर रोकबिना मोबाइल नेटवर्क के भी होगी बात! BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, जानें कीमत और खूबियांमुंबई में ₹6,066 करोड़ से बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा वॉटर मेट्रो नेटवर्क

नहीं पड़ेंगे ’11’ के फेर में

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 5:15 AM IST

मोबाइल फोन नंबर में 10 के बजाय 11 अंक करने का सरकार का प्रस्ताव जीएसएम मोबाइल सेवा प्रदाताओं को बिल्कुल रास नहीं आ रहा है।
उनका कहना है कि इससे देश भर में 39 करोड़ मोबाइल फोन उपभोक्ताओं को दिक्कत होगी। उन्हें तीन प्रमुख सेवा प्रदाताओं को 2 अंकों वाले अनूठे और विशिष्ट कोड देने की सरकार की नीति पर भी ऐतराज है।
दूरसंचार विभाग के तकनीकी इंजीनियरिंग केंद्र ने कहा है  कि हर महीने 1 करोड़ नए मोबाइल ग्राहक जुड़ रहे हैं, ऐसे में नंबरों के टोटे से बचने के लिए 11 अंकों वाले नंबर लाने चाहिए। इससे बड़ी तादाद में ग्राहक जुड़ेंगे।
लेकिन ऑपरेटरों को यह बात हजम नहीं हो रही। सेल्युलर ऑपरेटर संघ के महानिदेशक टी वी रामचंद्रन ने बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा, ‘मौजूदा नंबर प्रणाली को बदलने की कोई जरूरत ही नहीं है। इसमें फेरबदल से मौजूदा उपभोक्ताओं को दिक्कत होगी और ऑपरेटर भी परेशान होंगे क्योंकि रोमिंग संबंधी तमाम करार दोबारा करने होंगे और उपकरणों में भी तब्दीली करनी पड़ेंगी।’
दूरसंचार विभाग ने टाटा टेली को 92, आर कॉम को 93 और बीएसएनएल को 94 कोड दिए हैं, जबकि बाकी ऑपरेटरों को 98 कोड के साथ ही काम करना पड़ता है। सीओएआई की मांग है कि इन कंपनियों से भी विशिष्ट कोड छीना जाए।

Advertisement
First Published - May 4, 2009 | 12:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement