कंपनियां

Volvo Car India की बिक्री जनवरी-मार्च में 38 फीसदी बढ़ी

Published by
भाषा
Last Updated- April 17, 2023 | 2:18 PM IST

वॉल्वो कार इंडिया ने इस वर्ष जनवरी से मार्च के बीच 544 इकाई बेची हैं जो पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 38 फीसदी अधिक है। पिछले वर्ष जनवरी से मार्च के बीच कंपनी ने 393 इकाई की बिक्री की थी।

कंपनी ने एक बयान में बताया कि बिक्री बढ़ने में सबसे ज्यादा योगदान एक्ससी60 का है जिसकी बिक्री 27 फीसदी बढ़ी है। स्थानीय स्तर पर तैयार की जाने वाली पूर्ण रूप से इलेक्ट्रिक एक्ससी40 की इस दौरान 138 इकाई बिकी जो पूरी बिक्री का 25 फीसदी है।

वॉल्वो कार इंडिया के प्रबंध निदेशक ज्योति मल्होत्रा ने कहा, ‘‘बिक्री में 38 फीसदी की वृद्धि इस बात की पुष्टि करती है कि हमारे महंगे वाहनों की पेशकश में ग्राहकों की अच्छी दिलचस्पी हे।’’ मल्होत्रा ने कहा कि कंपनी को यह भरोसा है कि आने वाले दिनों में परिणाम और भी बेहतर होंगे। उन्होंने बताया कि हर साल एक नया इलेक्ट्रिक मॉडल पेश किया जाएगा।

First Published : April 17, 2023 | 2:18 PM IST