facebookmetapixel
Advertisement
मॉनसून की वापसी से लौटेगी रूरल डिमांड? इन सेक्टर्स पर रखें नजर12 महीने के नजरिये से पसंद ये 5 शेयर, 29% तक का रिटर्न संभव, चेक करें लिस्टनेपाल की बाढ़ का बिहार में असर, गंडक का जलस्तर घटा लेकिन अलर्ट जारीमाता-पिता को खोने वाले बच्चों के लिए सरकार की बड़ी मदद, ₹10 लाख का कॉर्पस और ₹5 लाख का हेल्थ कवर; जानें योजना के बारे मेंसुभाष चंद्रा पर ₹22,006 करोड़ का दावा, लेनदारों को मिलेंगे सिर्फ ₹6.5 करोड़! NCLT ने बताई वजहमल्टीबैगर PSU डिफेंस शेयर में बना खरीदारी का मौका? नवरत्न कंपनी को मिला ₹739 करोड़ का ऑर्डर, ब्रोकरेज बुलिशभारत में ChatGPT पर अब दिखेंगे ऐड, जानें किन यूजर्स पर होगा असर?बड़े ऑफिस के बजाय को-वर्किंग पर कंपनियों का जोर, 6 महीने में लीजिंग 68% बढ़ीमर्जर स्कीम में बदलाव के बाद देवयानी इंटरनेशनल और सैफायर फूड्स के शेयर 3% तक चढ़ेबारिश खत्म होने के बाद स्टील में आ सकती है अगली तेजी? ब्रोकरेज ने बताए पसंदीदा शेयर

वर्जिन अटलांटिक ने टीसीएस संग भागीदारी की

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 3:46 AM IST

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने घोषणा की है कि उसने वर्जिन अटलांटिक के साथ अपनी भागीदारी का विस्तार किया है। वर्जिन अटलांटिक ब्रिटेन की प्रख्यात एयरलाइनों में से एक है। टीसीएस ने सुधार और वृद्घि के नए चरण में कंपनी की मदद करने के लिए यह भागीदारी की है।
यह भागीदारी दोनों कंपनियों के बीच 17 वर्ष पुराने संबंधों पर आधारित है और टीसीएस अब वर्जिन परिचालन प्रबंधन और डिजिटल रूपांतरण की खास जिम्मेदारी संभालेगी। भागीदारी में विस्तार से तकनीकी परिचालन में बदलाव लाने के लिए टीसीएस और वर्जिन अटलांटिक के कर्मियों की एकीकृत टीम की दक्षता का इस्तेमाल करने में मदद मिलेगी। इससे वर्जिन अटलांटिक की टेक्नोलॉजी टीम के 70 लोग टीसीएस में स्थानांतरित होंगे जिससे एक समेकित टीम के अंदर काफी हद तक विविधता आएगी। वर्जिन अटलांटिक के मुख्य सूचना एवं डेटा अधिकारी एश जोखू ने कहा, ‘चूंकि हम बेहद चुनौतीपूर्ण अवधि से बाहर निकले हैं, इसलिए हमारे मजबूत आधार और टीसीएस के साथ अपनी भागीदारी में विश्वास आगामी दिलाव के लिए हमारी रणनीति का अभिन्न हिस्सा बना हुआ है।’ टीसीएस तकनीकी और व्यावसायिक परिवर्तन गतिविधियों के जरिये माइक्रोसॉफ्ट एज्योर की दक्षता से वर्जिन अटलांटिक को मजबूती प्रदान करेगी। इसके अलावा, टीसीएस तकनीकी तथा प्रदर्शन में सुधार में वर्जिन की मदद करने के लिए क्लाउड फस्र्ट के साथ डिजिटल सॉल्युशन पेश करेगी।
टीसीएस के बिजनेस हेड (ट्रैवल ऐंड हॉस्पिटैलिटी- यूरोप एवं ब्रिटेन) अरुण प्रदीप ने कहा, ‘ट्रैवल एवं हॉस्पिटैलिटी उद्योग महामारी के बाद हवाई यात्रा में सकारात्मक बदलाव चाहने वाले उपभोक्ताओं के लिए उनके अनुभव को खास बनाने पर जोर देकर डिजिटल नवाचार पर ध्यान दे रहा है। हम वर्जिन अटलांटिक के साथ भागीदारी और उनके डिजिटल रूपांतरण तथा वृद्घि के नए अध्याय में उन्हें मजबूती प्रदान करने के लिए उत्साहित हैं। हम टीसीएस में वर्जिन अटलांटिक के कर्मचारियों का स्वागत करते हैं।’

Advertisement
First Published - June 12, 2021 | 12:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement