कंपनियां

Vedanta डिबेंचर के जरिए 1,000 करोड़ रुपये तक जुटाएगी

सूचना के अनुसार, ‘‘ कंपनी के निदेशकों की समिति ने 1,00,000 सुरक्षित, रेटेड, सूचीबद्ध, विमोच्य, गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) के आवंटन को मंजूरी दे दी है।’’

Published by
भाषा   
Last Updated- July 11, 2024 | 2:44 PM IST

खनन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी वेदांता लिमिटेड की योजना डिबेंचर जारी कर 1,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की है। वेदांता लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि कंपनी के निदेशकों ने निजी नियोजन के आधार पर 1,000 करोड़ रुपये मूल्य के 1,00,000 गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर के आवंटन को मंजूरी दे दी है।

सूचना के अनुसार, ‘‘ कंपनी के निदेशकों की समिति ने 1,00,000 सुरक्षित, रेटेड, सूचीबद्ध, विमोच्य, गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) के आवंटन को मंजूरी दे दी है।’’ वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड की अनुषंगी वेदांता लिमिटेड दुनिया की प्रमुख प्राकृतिक संसाधन कंपनियों में से एक है।

First Published : July 11, 2024 | 2:44 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)