facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका-ईरान तनाव से शेयर बाजार टूटा! सेंसेक्स 372 अंक गिरा, कल एक्सपायरी में क्या होगा?मई में IIP ग्रोथ 5 महीने के हाई पर, बिजली क्षेत्र की तेजी से औद्योगिक उत्पादन को मिला सहाराSBI ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए 30 करोड़ डॉलर, RBI की स्वैप सुविधा का उठाया लाभकोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ अशोक वासवानी दिसंबर में छोड़ेंगे पद, शेयर 3% से ज्यादा टूटाIFSCA का बड़ा प्रस्ताव: GIFT City में हर ग्राहक को मिलेगा यूनिक KYC आईडी!मॉनसून और पश्चिम एशिया तनाव से शेयर बाजार लुढ़का, सेंसेक्स 372 अंक टूटाभारत फिर बना दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा शेयर बाजार, ताइवान और दक्षिण कोरिया को छोड़ा पीछे14 साल पुराने मामले में दवा कंपनियों को CCI की क्लीन चिट, प्रतिस्पर्धा उल्लंघन के आरोप खारिजपश्चिम एशिया संकट का असर, देश के बड़े शहरों में घरों की बिक्री 6% घटीMaruti Suzuki ने 5 स्टार्टअप्स से मिलाया हाथ, EV बैटरी रीसाइक्लिंग और AI समाधानों पर फोकस 

Vedanta Resources ने ‘टैप इश्यू’ के जरिये 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटाए

Advertisement

‘टैप इश्यू’ एक ऐसी प्रक्रिया है जो कंपनियों को पिछले निर्गम से बॉण्ड या अन्य अल्पकालिक ऋण उपकरण जारी करने की अनुमति देती है।

Last Updated- October 23, 2024 | 1:09 PM IST
vedanta demerger
Representative Image

मुंबई स्थित खनन समूह वेदांता लिमिटेड की मूल कंपनी वेदांता रिसोर्सेज ने मौजूदा बॉन्ड निर्गम पर ‘टैप इश्यू’ का इस्तेमाल कर 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटाए हैं। ‘टैप इश्यू’ एक ऐसी प्रक्रिया है जो कंपनियों को पिछले निर्गम से बॉण्ड या अन्य अल्पकालिक ऋण उपकरण जारी करने की अनुमति देती है।

वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी वेदांता रिसोर्सेज फाइनेंस II पीएलसी (वीआरएफ) ने सिंगापुर एक्सचेंज को दी गई सूचना में बताया, उसने सितंबर में जारी होने वाले 90 करोड़ अमेरिकी डॉलर के बॉन्ड पर ‘टैप इश्यू’ विकल्प का इस्तेमाल किया है, जिससे 9.99 प्रतिशत की दर से 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर और जुटाए जा सकेंगे। इस तरह उसने अपनी नगदी प्रबंधन प्रक्रिया जारी रखी है।

वेदांता के मुख्य वित्तीय अधिकारी अजय गोयल ने कहा, ‘‘ कंपनी सितंबर 2024 में हमारे 90 करोड़ डॉलर के बॉण्ड जारी करने के तुरंत बाद अपनी ‘टैप’ पेशकश को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया से काफी खुश है।’’ वेदांता रिसोर्सेज ने सितंबर में मौजूदा बॉन्ड का पूर्व भुगतान करने के लिए दो साल से अधिक समय में अपने पहले डॉलर बॉन्ड निर्गम में 90 करोड़ डालर जुटाए थे।

Advertisement
First Published - October 23, 2024 | 1:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement