कंपनियां

Vedanta ने 2500 करोड़ रुपये जुटाने के लिए जेपी मॉर्गन के साथ मिलाया हाथ!

यह धन कंपनी के ऋणों को चुकाने और उसके व्यवसायों को वित्तपोषित करने में मदद करेगा।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- April 15, 2024 | 3:28 PM IST

Vedanta लिमिटेड रुपये-मूल्य वाले बॉन्ड के माध्यम से 2,500 करोड़ रुपये (लगभग $300 मिलियन) जुटाने के लिए जेपी मॉर्गन चेज़ एंड कंपनी के साथ काम कर रही है। यह धन कंपनी के ऋणों को चुकाने और उसके व्यवसायों को वित्तपोषित करने में मदद करेगा।

सूत्रों के मुताबिक, जेपी मॉर्गन का फाइनेंसिंग-सॉल्यूशन डिपार्टमेंट जिसे नितिन रूंगटा हेड करते हैं, संभावित निवेशकों को Vedanta लिमिटेड की तरफ से संपर्क कर रहा है। जिनमें ग्लोबल प्राइवेट क्रेडिट फंड शामिल हैं।

सूत्रों ने कहा, बॉन्ड की अवधि तीन से पांच साल के बीच होगी। बॉन्ड से प्राप्त इनकम का उपयोग वेदांता लिमिटेड अपनी व्यावसायिक गतिविधियों का सपोर्ट करने के लिए करेगा।

Vedanta लिमिटेड के एक प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी विभिन्न स्रोतों से रीफाइनेंस और पूंजी जुटाने की गतिविधियों को जारी रख रही है। कंपनी का लक्ष्य अपने ऋण को कम करना और कैश प्रोफाइल में सुधार करना है।

इस महीने की शुरुआत में Vedanta लिमिटेड के डायरेक्टर्स की एक समिति ने नॉन-कन्वर्टिबल बॉन्ड के प्राइवेट प्लेसमेंट के माध्यम से 2,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना को मंजूरी दी थी।

First Published : April 15, 2024 | 3:20 PM IST