facebookmetapixel
Advertisement
ITR Filing 2026: पिछले ITR में FD का ब्याज नहीं दिखाया? जानिए अब कितना टैक्स और जुर्माना देना पड़ सकता हैऑटो इंडस्ट्री के लिए ऐतिहासिक जून! EV, CNG ने बढ़ाया बाजार का जोश; अब मॉनसून पर नजरब्रेकआउट के बाद दौड़ सकते हैं ये 3 शेयर! Axis Direct ने जारी किए नए टारगेट, Nifty पर भी बड़ा अनुमान₹52,000 करोड़ की डिफेंस खरीद से इन 6 शेयरों की लग सकती है लॉटरी! ब्रोकरेज ने बताए टारगेटGold-Silver Price Today: भारत में लुढ़के सोने-चांदी के दाम, लेकिन विदेशी बाजार में कीमतों ने लगाई लंबी छलांगMidcap Funds: इन्फ्रा, सेमीकंडक्टर बूस्ट बने नए ग्रोथ इंजन, निवेश के लिए आगे क्या हो स्ट्रैटेजी?Health Insurance Claim करते समय न करें ये गलती, वरना जेब से भरना पड़ सकता है लाखों का बिलCrude Oil Price: कच्चा तेल फिर फिसला, OPEC+ के फैसले के बाद कीमतों पर बढ़ा दबावQ1 Results: Tata Technologies ने तय कर दी तारीख, अब बाजार को है ऐलान का इंतजारIT से रहें सावधान, बैंकिंग-हेल्थकेयर पर दांव! Tata AMC के CIO ने बताया कहां मिलेगा बेहतर रिटर्न

अब ऑनलाइन नहीं बेच सकेंगे कार सीट बेल्ट अलार्म बंद करने वाले डिवाइस

Advertisement
Last Updated- May 12, 2023 | 2:06 PM IST
Car Seat Belt Alarm

ई-कॉमर्स कंपनियां अपने मंच से कार सीट बेल्ट अलार्म (Car Seat Belt Alarm) को बंद करने वाले उपकरणों की बिक्री नहीं कर सकेंगी। उपभोक्ता संरक्षण नियामक सीसीपीए ने अमेजन और फ्लिपकार्ट सहित पांच ई-कॉमर्स कंपनियों को अपने मंच से ऐसे उपकरणों को हटाने का आदेश दिया है।

नियामक ने कहा कि ये उपकरण (स्टॉपर क्लिप) सीट बेल्ट न पहनने पर अलार्म की आवाज को रोकते हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा से समझौता होता है।

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने एमेजॉन, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील, शॉपक्लूज और मीशो से कहा है कि वे कार सीट बेल्ट के अलार्म को बंद करने वाले ‘स्टॉपर क्लिप’ और संबंधित कलपुर्जों को अपने मंच से स्थायी रूप से हटा दें।

इस आदेश के बाद पांच ई-कॉमर्स कंपनियों ने अपने मंच से 13,118 कार सीट बेल्ट अलार्म  (Car Seat Belt Alarm) स्टॉपर क्लिप हटा दिया है। नियामक ने एक बयान में कहा कि अमेजन ने 8,095 ऐसी क्लिप को हटा दिया है, वहीं फ्लिपकार्ट ने करीब 5,000 क्लिप को हटाया है।

इसके अलावा सीसीपीए ने राज्यों के मुख्य सचिवों और जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर ऐसे उपकरण बनाने और बेचने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने को भी कहा है।

Advertisement
First Published - May 12, 2023 | 2:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement