facebookmetapixel
Advertisement
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने किराये पर दी प्रोपर्टी, जाने इतनी होगी हर महीने कमाई200% का बंपर डिविडेंड! मुनाफे में 33% की जबरदस्त उछाल के बाद AI सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफाOil India Q3FY26 results: मुनाफा 10.7% घटकर ₹1,195 करोड़ पर आया, 70% के डिविडेंड का ऐलानतैयार हो जाइए! 1 अप्रैल से लागू होगा नया इनकम टैक्स एक्ट: टैक्सपेयर्स के लिए इससे क्या-क्या बदलेगा?एडलवाइस की निडो होम फाइनेंस में कार्लाइल करेगा ₹2100 करोड़ का बड़ा निवेश, बहुमत हिस्सेदारी पर हुई डीलइक्विटी म्युचुअल फंड्स में निवेश 14% घटा, जनवरी में Gold ETFs में आया ₹24,000 करोड़; SIP इनफ्लो स्थिरAngel One ने लॉन्च किया Silver ETF और Silver FoF, निवेशकों के लिए नया मौकानिवेशकों ने एक महीने में गोल्ड में डाल दिए 24 हजार करोड़ रुपयेरूरल डिमांड के दम पर जनवरी में कारों की बिक्री 7% बढ़ी, ह्यूंदै बनी नंबर- 2 कार मैन्युफैक्चरर: FADAGold, Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹2,065 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी फिसली

Tinder ने मंच पर सुरक्षा परामर्श के लिए सेंटर फॉर सोशल रिसर्च से किया करार

Advertisement

टिंडर उपयोगकर्ताओं को ‘डेटिंग सुरक्षा दिशानिर्देश’ तक पहुंचने के लिए ऐप में संदेश के माध्यम से एक संकेत मिलेगा।

Last Updated- September 17, 2023 | 10:39 PM IST
tinder

ऑनलाइन डेटिंग (online dating) मंच टिंडर (Tinder) ने उपभोक्ताओं के लिए सुरक्षा से संबंधित ‘परामर्श’ देने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘सेंटर फॉर सोशल रिसर्च’ (सीएसआर) के साथ साझेदारी की है। टिंडर ने रविवार को यह जानकारी दी।

टिंडर ने बताया, “ऐप पर 15 मौजूदा सुरक्षा सुविधाओं के साथ अतिरिक्त सुरक्षा परामर्श टिंडर की अपने उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयासों के तहत है। इसके तहत गैर-सरकारी संगठन सीएसआर इंडिया के साथ समझौता किया गया है।” टिंडर उपयोगकर्ताओं को ‘डेटिंग सुरक्षा दिशानिर्देश’ तक पहुंचने के लिए ऐप में संदेश के माध्यम से एक संकेत मिलेगा।

यह भी पढ़ें : Apple iPhone 15 series: रेडिंगटन देशभर में मुहैया कराएगी आईफोन 15 और ऐपल वॉच

टिंडर इंडिया की संचार निदेशक आहना धर ने कहा, “प्रारंभिक बातचीत एक रिश्ते की दिशा तय करती है, और यह परामर्श किसी को भी उनकी डेटिंग यात्रा में सहयोग देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसमें 18 वर्ष के वे लाखों डेटर्स भी शामिल हैं, जिन्होंने अपने पहले डेटिंग अनुभव के लिए टिंडर को चुना।”

Advertisement
First Published - September 17, 2023 | 3:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement