विजय माल्या द्वारा प्रवर्तित कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस अगले छह महीनों में लगभग 6 एयरबस ए321 घरेलू रूटों पर लगाने वाली है। कंपनी इन विमानों को मुंबई-पुणे समेत 10 नए रूटों पर शुरू करने वाली है। इसके अलावा कंपनी एटीआर को गुजरात के लातूर और नांदेड के रूट पर उड़ान भरने के लिए लगाएगी।
जेट एयरवेज के मुख्य कार्यकारी वुल्फगैंग प्रॉक शावेर ने कहा, ‘हमने लगभग 80 सीटों वाले दो एटीआर विमानों को इसके लिए लगाएगी। इसके साथ ही हम राजमुंद्री, तिरुपति और विशाखापत्तनम के लिए भी उड़ान शुरू करने वाले हैं। हम हैदराबाद को भी इन जगहों से, पुणे क ो हैदराबाद और हैदराबाद को गोवा से जोड़ने की तैयारी कर रहे हैं।‘
कंपनी के सूत्रों के मुताबिक कंपनी कम क्षमता वाले विमानों को घरेलू रूटों पर लगाएगी। इससे इन कंपनियों क ी लोड क्षमता बढेग़ी। अगस्त में जेट की लोड क्षमता 70 फीसदी से भी कम हो गई थी। लेकिन कम क्षमता वाले विमानों क ा इस्तेमाल करने से कंपनी को उम्मीद है कि यह आंकड़ा 70 फीसदी से काफी ऊपर जा सकता है।
स्पाइसजेट जैसी विमानन कंपनी जिसके विमान उड़ानों की संख्या में कटौती होने के कारण बेकार खड़े थे। अब इससे कंपनी उन विमानों का भी इस्तेमाल कर सकती है। कंपनी के एक अधिकारी ने बताया, ‘नई उड़ानें शुरू होने के बाद हमारे विमान लगभग आधा घंटा और ज्यादा इस्तेमाल होंगे।‘