आईसीआईसीआई वेंचर और प्रेमजीइन्वेस्ट जैसे निवेशकों और सुभिक्षा को कर्ज देने वाले आईसीआईसीआई बैंक ने कंपनी की चेन्नई स्थित रियल एस्टेट कंपनी के अधिग्रहण पर आपत्ति जताई है।
पिछले साल जून में सुभिक्षा ने चेन्नई की रियल एस्टेट कंपनी ब्लू ग्रीन कंस्ट्रक्शन ऐंड इन्वेस्टमेंट की 40 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी। इस अधिग्रहण पर जब आपत्ति दर्ज की गई, तो मद्रास हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगा दी है।