facebookmetapixel
Advertisement
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS ने दिया पहला बयान, कहा: घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कड़ी सजाEditorial: दिल्ली की नई EV नीति सही दिशा में, लेकिन अभी भी कई बड़े सुधार की जरूरतभारत को अपना AI मॉडल बनाने का जरूरत नहीं, मजबूत AI इकोसिस्टम पर दांव लगाना सही कदमहिमाचल में 2027 की चुनावी बिसात: खस्ताहाल खजाना और गुटबाजी के बीच सुक्खू सरकार की बढ़ी बेचैनीविदेशी निवेशकों से रुपये में लिया जाएगा रेगुलेटरी शुल्क, FPI और FVCI के लिए SEBI बदलने जा रहा है नियमकॉरपोरेट बॉन्ड बाजार में आई जबरदस्त रौनक, भारतीय कंपनियों ने एक ही दिन में जुटाए ₹15,960 करोड़Nifty IT इंडेक्स 30% टूटा, फिर भी पैसिव फंड्स का एयूएम 23% बढ़कर ₹5,800 करोड़ के पार‘विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच घरेलू म्युचुअल फंड बने शेयर बाजार की ढाल’, SEBI का बड़ा दावाअल नीनो और महंगे ईंधन की दोहरी मार: होटलों की कमाई पर मंडराया संकट, पानी की कमी ने बढ़ाई मुश्किलेंईरान युद्ध के बीच IPO बाजार में म्युचुअल फंडों का जलवा, कई सालों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची हिस्सेदारी

‘पहरेदार’ ही गुनहगार!

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 11:22 PM IST

सरकार ने सत्यम फर्जीवाड़े के लिए कंपनी के सभी आला अधिकारी, बोर्ड सदस्यों समेत स्वतंत्र निदेशकों को जवाबदेह बनाने का फैसला किया है।


सरकार ने इसका आधार यह बनाया है कि उन्होंने ‘कंपनी और उसके हिस्सेदारों की कीमत पर नाजायज तरीके से खुद को समृद्ध बनाने की कोशिश की।’

सरकार ने पिछले हफ्ते के आखिर में दायर याचिका में सत्यम के सभी पूर्व आला अफसरों, स्वतंत्र निदेशकों, सीएफओ, कंपनी सचिव और प्राइस वाटरहाउस के ऑडिटर को प्रतिवादी बनाया है।

साथ ही रामलिंग राजू और उनके भाई रामराजू को भी पार्टी बनाया है। इसमें कहा गया है कि इनमें से कुछ लोग तो देश से भागने की कोशिश कर रहे थे। सरकार ने सत्यम के बोर्ड की जगह नया बोर्ड बनाने के लिए 9 जनवरी को मुख्य याचिका दायर की थी।

इसमें कहा गया है कि रामलिंग राजू, रामराजू, मैनमपति, स्वतंत्र निदेशक एम. श्रीनिवासन, केजी पलेपु, राममोहन राव, वीएस राजू और टीआर प्रसाद अपना फर्ज निवाहने में नाकाम रहे।

सरकार ने सीएफओ श्रीनिवास वाडलामणि को भी पार्टी बनाने की दलील दी और कहा कि कंपनी के संचालन पर उनका पूरा नियंत्रण था और वित्तीय तथा नीति संबंधी फैसले भी वे लेते थे। वैसे, आज राजू भाइयों और वाडलामणि की जमानत याचिका मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने खारिज कर दी।

हैदराबाद के कंपनी रजिस्ट्रार की जांच रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने कहा है कि सत्यम में फर्जीवाड़े से काम किया गया। सरकार ने कहा, ‘यह मानने का हर कारण है कि कंपनी का सारा कामकाज कंपनी के ऋणदाताओं और शेयरधारियों को धोखा देने के इरादे से किया गया।’

राजू के बेटों की कंपनी पर उंगली उठाते हुए सरकार ने कहा कि राजू और मायटास प्रॉपर्टीज और मायटास इन्फ्रा पर कंट्रोल कर रहे व्यक्ति के बीच सांठगांठ थी। ये कंपनियां राजू के बेटों की हैं।

इस बीच आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस राजशेखर रेड्डी ने कहा कि अगर जरूरी हुआ तो सरकार सत्यम जालसाजी की सीबीआई जांच का स्वागत करेगी। 

सरकार ने साधा बोर्ड अफसरों पर निशाना

सरकार ने कहा, सत्यम बोर्ड ने पैसों का गबन किया

सभी कार्यकारियों, बोर्ड, स्वतंत्र निदेशकों, ऑडिटरों को फर्जीवाड़े में पक्ष बनाया

मजिस्ट्रेट ने राजू भाइयों और पूर्व-सीएफओ की जमानत खारिज की

आंध्र के मुख्यमंत्री ने कहा, राजू ने 7 साल से सत्यम के खातों में हेराफेरी की

राजू ने शेयर गिरवी रख जुटाया पैसा – रेड्डी

रिश्तेदारों की 300 फरम बना की इनसाइडर ट्रेडिंग

रेड्डी ने कहा, उचित हुआ तो सत्यम की सीबीआई जांच भी

पीडब्ल्यूसी के ग्लोबल सीईओ दावोस छोड़ भारत में

Advertisement
First Published - January 28, 2009 | 11:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement