कंपनियां

सरकार ने ए के जैन को PNGRB का नया चेयरमैन बनाया

Published by
भाषा
Last Updated- May 16, 2023 | 1:34 PM IST

सरकार ने अनुभवी नौकरशाह और गैस क्षेत्र के विशेषज्ञ अनिल कुमार जैन को तेल और गैस क्षेत्र की नियामक संस्था पीएनजीआरबी का नया चेयरमैन बनाया है। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई।

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) के नए चेयरमैन के रूप में जैन की नियुक्ति को मंजूरी दी। वह पिछले साल अक्टूबर में कोयला सचिव के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे।

एसीसी ने अनिल कुमार जैन की नियुक्ति के लिए खोज समिति की सिफारिशों के आधार पर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दी। बिहार में जन्मे जैन 1986 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं।

First Published : May 16, 2023 | 1:34 PM IST