facebookmetapixel
Advertisement
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS ने दिया पहला बयान, कहा: घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कड़ी सजाEditorial: दिल्ली की नई EV नीति सही दिशा में, लेकिन अभी भी कई बड़े सुधार की जरूरतभारत को अपना AI मॉडल बनाने का जरूरत नहीं, मजबूत AI इकोसिस्टम पर दांव लगाना सही कदमहिमाचल में 2027 की चुनावी बिसात: खस्ताहाल खजाना और गुटबाजी के बीच सुक्खू सरकार की बढ़ी बेचैनीविदेशी निवेशकों से रुपये में लिया जाएगा रेगुलेटरी शुल्क, FPI और FVCI के लिए SEBI बदलने जा रहा है नियमकॉरपोरेट बॉन्ड बाजार में आई जबरदस्त रौनक, भारतीय कंपनियों ने एक ही दिन में जुटाए ₹15,960 करोड़Nifty IT इंडेक्स 30% टूटा, फिर भी पैसिव फंड्स का एयूएम 23% बढ़कर ₹5,800 करोड़ के पार‘विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच घरेलू म्युचुअल फंड बने शेयर बाजार की ढाल’, SEBI का बड़ा दावाअल नीनो और महंगे ईंधन की दोहरी मार: होटलों की कमाई पर मंडराया संकट, पानी की कमी ने बढ़ाई मुश्किलेंईरान युद्ध के बीच IPO बाजार में म्युचुअल फंडों का जलवा, कई सालों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची हिस्सेदारी

इसीलिए अब दे रही है मल्टीटास्किंग पर जोर

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 1:51 AM IST

आईटी क्षेत्र की दिग्गज विप्रो आजकल नए लोगों को लेने के बजाए अपने मौजूद कर्मचारियों को कई कामों में दक्ष बना रही है, ताकि एक अकेला कर्मचारी ही कई कामों को अंजाम दे सके।
कंपनी अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने की ट्र्ेनिंग दे रही है, ताकि वे ही मौजूदा मांग को पूरा कर सकें। कंपनी अब ऐसे सौदों को ले रही है, जिसमें बीपीओ और आईटी सेवाओं को एक ही टीम मुहैया सके।
कंपनी के ज्वाइंट सीईओ (आईटी बिजनेस) गिरीश परांजपे का कहना है कि, ‘जब लोग कई कामों को करने में दक्ष होते हैं, तो हम कम लोगों से ही काम चला लेते हैं। 

दो कर्मचारियों को कम सैलरी पर रखने से अच्छा तो एक सक्षम कर्मी को अच्छी सैलरी पर रखना होता है। इससे न सिर्फ समय बचता है, बल्कि कार्यकुशलता में भी इजाफा होता है।’
कंपनी ने अपने कर्मचारियों का इस्तेमाल आईटी और बीपीओ कारोबार के लिए करने का फैसला किया है। विप्रो कई ऐसे सौदे भी कर लिए हैं, जिसमें आईटी ऑउटसोर्सिंग और बीपीओ सेवाओं को एक ही टीम मुहैया करवाएगी।
इस काम के लिए तो कंपनी ने इन दोनों कारोबार से कुछ लोगों को ऐसे प्रोजेक्टों पर काम करने के लिए निकाल लिया है। परांजपे के मुताबिक कंपनी ने 3-4 बड़े ग्राहकों को भी जुटा लिया है, जिन्होंने अपनी आईटी और बीपीओ जरूरतों को पूरा करने की जिम्मेदारी विप्रो को सौंप दी है।
अगले वित्त वर्ष के अंत तक कंपनी को उम्मीद है कि इस एकीकृत परियोजना में लगभग 1000 लोग काम कर रहे होंगे। परांजपे ने बताया कि, ‘हम बीपीओ और आईटी सेवाओं को साथ में मुहैया करवा कर एकीकृत प्रोजेक्टों को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। 

कार्यकुशल टीम को रखना हमेशा फायदे का सौदा होता है। अब नई कोशिशों की वजह से हम इन्हें एक नई तरह से करने की कोशिश कर रहे हैं। यहां हम आईटी प्रोजेक्टों और बीपीओ सेवाओं की जरूरतों को एक साथ पूरा कर पाएंगे।’
दिसंबर में विप्रो ने उड़ीसा, प. बंगाल और आंध्र प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों के  2,000 छात्रों को बीपीओ कारोबार में नौकरियों का प्रस्ताव दिया था। बाद में इन्हें कंपनी के आईटी कारोबार में लिया जाना था। हालांकि, कंपनी का यह प्रयोग ज्यादा कामयाब नहीं हुआ।

Advertisement
First Published - February 20, 2009 | 11:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement