facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Tech Mahindra Q2FY26 Result: मुनाफा 4.4% घटकर ₹1,194 करोड़ रह गया, ₹15 के डिविडेंड का किया ऐलान

Advertisement

Tech Mahindra Q2FY26 Result: कंपनी की कुल आय बढ़कर 13,995 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले साल की समान तिमाही में 13,313 करोड़ रुपये थी

Last Updated- October 14, 2025 | 7:31 PM IST
Tech Mahindra share

Tech Mahindra Q2FY26 Result: आईटी कंपनी टेक महिंद्रा ने मंगलवार को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। Q2FY26 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 4.44 फीसदी घटकर 1,194.5 करोड़ रुपये रह गया। यह पिछले साल की समान अवधि के 1,250 करोड़ रुपये से कम है जबकि अप्रैल-जून तिमाही, 2025 के 1,141 करोड़ रुपये से थोड़ा अधिक है। इसके साथ ही, कंपनी ने शेयरहोल्डर्स को 15 रुपये के इंटिरिम डिविडेंड का तोहफा भी दिया।

टेक महिंद्रा की आय बढ़ी

शेयर बाजार को दी सूचना के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 13,995 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले साल की समान तिमाही में 13,313 करोड़ रुपये और जून तिमाही में 13,351 करोड़ रुपये थी। पिछली तिमाही के अंत में कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या 1.52 लाख थी जो पिछले साल की समान अवधि से 1,559 कम है।

Also Read: Suzlon Energy: ₹70 तक जाएगा ये एनर्जी स्टॉक! दिवाली से पहले BUY का शानदार मौका

शेयरहोल्डर्स को दिया ₹15 के डिविडेंड का तोहफा

आईटी कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने प्रति शेयर 15 रुपये के इंटिरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया। 5 रुपये के फेस वैल्यू के हिसाब से यह 300 फीसदी बैठता है। डिविडेंड पाने के लिए रिकॉर्ड डेट 21 अक्टूबर 2025 तय की गई है, जबकि भुगतान की तारीख 12 नवंबर 2025 रखी गई है।

BSE पर, टेक महिंद्रा का शेयर 1.19 फीसदी की तेजी के साथ 1468.15 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - October 14, 2025 | 7:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement