facebookmetapixel
Advertisement
‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावना

Suzlon Energy: ₹70 तक जाएगा ये एनर्जी स्टॉक! दिवाली से पहले BUY का शानदार मौका

Advertisement

Stock to Buy: कंपनी की मजबूत बुनियादी स्थिति और वित्तीय सुधार को देखते हुए, ब्रोकरेज हाउस ने ‘खरीदें (BUY)’ की सलाह दी है और 70 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है

Last Updated- October 14, 2025 | 7:16 PM IST
Suzlon Energy Share Price

Suzlon Energy: अगर आप अपने पोर्टफोलियो में किसी मजबूत स्टॉक की तलाश कर रहे हैं तो सुजलॉन एनर्जी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। बजाज ब्रोकिंग ने दिवाली से पहले इस एनर्जी कंपनी पर भरोसा जताते हुए इसे ‘BUY’ रेटिंग दी है। ब्रोकरेज के अनुसार, सुजलॉन ने हाल के दिनों में बड़ी सरकारी रिन्यूएबल एनर्जी परियोजनाओं में शानदार प्रदर्शन किया है और लगभग एक-तिहाई ऑर्डर अपने नाम किए हैं, जिससे कंपनी के लगातार विकास और मार्केट शेयर बढ़ने की उम्मीद है।

ब्रोकरेज ने Suzlon Energy पर दी BUY रेटिंग

बजाज ब्रोकिंग ने सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) को दिवाली से पहले खरीदारी के लिए बेहतर माना है। ब्रोकरेज हाउस ने सुजलॉन एनर्जी पर ‘BUY’ की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 70 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर 26 फीसदी का रिटर्न दे सकता है। BSE पर, सुजलॉन एनर्जी के शेयर मंगलवार को 0.74 फीसदी की तेजी के साथ 53.95 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुए।

Also Read: Infosys को मिला ₹14,000 करोड़ का ऑर्डर, NHS के लिए बनाएगी नया वर्कफोस मैनजमेंट सिस्टम

CMP : 54

Target Price : 70

RATING : BUY

Upside : 26%

Mcap : 753.4bn Rs

Suzlon Energy का मार्केट शेयर बढ़ने की उम्मीद

ब्रोकरेज हाउस के मुताबिक, सुजलॉन ने हाल के दिनों में बड़ी सरकारी रिन्यूएबल एनर्जी परियोजनाओं में अच्छा प्रदर्शन किया है और लगभग एक-तिहाई ऑर्डर जीते हैं। इससे कंपनी को आने वाले समय में लगातार विकास और मार्केट शेयर बढ़ाने की उम्मीद है।

कंपनी अब कर्ज मुक्त (net cash) हो गई है, जिससे इसकी वित्तीय स्थिति मजबूत हो गई है। इसका मतलब है कि कंपनी पर अब कोई बड़ा कर्ज नहीं है और वह अपने कामकाज में ज्यादा लचीलापन रख सकती है। हालांकि, कंपनी में प्रमोटरों की हिस्सेदारी कम होना एक चिंता का विषय है, लेकिन कंपनी की बेहतर प्रदर्शन क्षमता और गवर्नेंस में सुधार इस जोखिम को कम करते हैं।

कुल मिलाकर, कंपनी की मजबूत बुनियादी स्थिति और वित्तीय सुधार को देखते हुए, ब्रोकरेज हाउस ने ‘खरीदें (BUY)’ की सलाह दी है और 70 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है।

Also Read: संवत 2082 में म्युचुअल फंड निवेशक क्या करें? निवेश जारी रखें या बना लें दूरी

5 साल में दिया 1951% का बंपर रिटर्न

सुजलॉन एनर्जी के शेयरों पर पिछले कुछ समय से दबाव देखा जा रहा है। एक महीने में शेयर 5.47 फीसदी गिरा है। तीन महीने में शेयर करीब 18 फीसदी और एक साल में 27.10 तक टूट चुका है। हालांकि लॉन्ग टर्म में स्टॉक ने अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले दो साल में स्टॉक ने 100 फीसदी, तीन साल में 705.22 फीसदी और पांच साल में 1951.33 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दिया है। स्टॉक का 52 वीक हाई 75.64 रुपये और 52 वीक लो 46.00 रुपये है।


(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - October 14, 2025 | 7:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement