facebookmetapixel
Advertisement
स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने भारत में 20 शाखाओं पर जड़ा ताला, अब वेल्थ मैनेजमेंट पर फोकसNSE क्वांटो क्रॉस-करेंसी डेरिवेटिव लाने की कर रहा तैयारी, निवेशकों को क्या होगा फायदा?Editorial: कच्चा तेल सस्ता, फिर भी पेट्रोल-डीजल के दाम तुरंत क्यों नहीं घटेंगे?भारत में क्विक कॉमर्स का बढ़ता असर, किराना स्टोर कैसे करेंगे मुकाबला?कांग्रेस से कैसे छूटा राष्ट्रवाद का मुद्दा? 2014 के बाद की रणनीति पर पुनर्विचारUP EV Subsidy: योगी सरकार ने ईवी खरीद पर दी ₹210 करोड़ से ज्यादा सब्सिडी, 43,000 से ज्यादा लोगों को मिला फायदाGold Outlook: सोने का भाव बढ़ेगा या घटेगा? अगले सप्ताह इन फैक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजरQ1FY27 में लोन और डिपॉजिट ग्रोथ में Axis Bank नंबर-1, रिटेल से इंडस्ट्री तक बढ़ी लेंडिंगUpcoming NFO: अगले हफ्ते होगी एनएफओ की बारिश, 7 नए फंड लॉन्च को तैयार; चेक करें तारीख और अन्य डिटेल्सUpcoming IPOs This Week: इस हफ्ते 4 नए IPO खुलेंगे, 9 कंपनियों की होगी बंपर लिस्टिंग

टेक महिंद्रा, एल ऐंड टी और स्पाइस लगाएगी सत्यम के लिए बोली

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 7:38 PM IST

दूरसंचार साफ्टवेयर कंपनी टेक महिंद्रा ने आज कहा कि उसने सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज की बोली प्रक्रिया में भाग लेने के लिए रूचि पत्र दाखिल किया है।
कंपनी के बयान में कहा गया है कि प्रस्ताव के लिए आग्रह ‘आर एफ पी’ मिलने पर कंपनी अगले कदम पर विचार करेगी।
ईओआई पंजीबध्द करने का मतलब यह नहीं कि कंपनी अंतिम बोली प्रक्रिया में आवश्यक रूप से भाग लेगी। कई और कंपनियों के भी इस प्रक्रिया में भाग लेने की संभावना है।
वहीं दूसरी ओर, इंजीनियरिंग एवं निर्माण क्षेत्र की अग्रणी कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो ने भी सत्यम कंप्यूटर्स सर्विसेज की बोली प्रक्रिया में भाग लेने के पंजीकृत कराया है, इस बाबत कंपनी के प्रवक्ता ने जानकारी दी।
संभावित बोलीदाताओं के लिए सत्यम द्वारा पंजीकरण गुरुवार को बंद किया जा रहा है। देश के सबसे बड़े कार्पोरेट घोटाले में नाम आने के बाद सत्यम कंप्यूटर्स को संकट से बाहर निकालने के लिए इसकी 51 फीसदी हिस्सेदारी को निविदा के तहत बेचा जा रहा है। इस बीच खबर है कि स्पाइस कारपोरेशन ने भी सत्यम कंप्यूटर के अधिग्रहण में भाग लेने के लिए रूचि पत्र दाखिल किया है।

Advertisement
First Published - March 12, 2009 | 5:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement