facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार की तरह फिल्मों में लगेगा पैसा! ₹22,000 करोड़ के सिनेमा बिजनेस में नए फंड्स की होगी एंट्रीदवाओं का आयात होगा आसान! सरकार बदलेगी 1945 का पुराना नियम, टेस्टिंग नियमों में ढील देने की तैयारीभारत में ‘मक्का क्रांति’ बहुत फायदेमंद, धान की जगह मक्के की खेती से पर्यावरण भी बचेगा व मुनाफा भी बढ़ेगाबॉन्ड मार्केट में फंड मैनेजर्स के अलग-अलग दांव: गिल्ट और डायनेमिक फंड्स में ड्यूरेशन को लेकर छिड़ी जंगरिकॉर्ड FII निकासी और ईरान संकट ने बढ़ाई टेंशन, चालू खाते का घाटा बढ़ने से रुपये पर भारी दबावEditorial: मॉनसून की सुस्त चाल ने बढ़ाई टेंशन, खेती और अर्थव्यवस्था पर मंडराया खतराअयोध्या राम मंदिर दान घोटाला: चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, UP पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तारAI पर दुनिया का महा-समझौता: भारत समेत 35 देशों ने मिलाया हाथ, अमेरिका की बड़ी पहल को मिला साथ‘विकसित भारत 2047 के लिए जिम्मेदारी से AI अपनाना जरूरी’, ICAI के मंच से PM मोदी का संदेशबंगाल सरकार का बड़ा फैसला: खत्म होगा शहरी भूमि सीमा अधिनियम, बड़े निवेश का रास्ता साफ

सुजुकी खरीदेगी शील से हिस्सेदारी

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 5:43 AM IST

जापान की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन अपनी भारतीय साझेदार दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की पूरी हिस्सेदारी अपने हाथ में लेगी।


सुजुकी मोटर अपनी भारतीय सहायक उपक्रम को सम्पूर्ण स्वामित्व वाला उपक्रम बनाने पर विचार कर ही है। इस उपक्रम की शुरुआत के साथ ही जापानी कंपनी के पास इसमें में 74 प्रतिशत और 26 प्रतिशत हिस्सेदारी कंपनी के प्रबंध निदेशक सत्य शील के परिवार के पास थी।

सुजुकी मोटर इंडिया के संयुक्त प्रबंध निदेशक कातसुमी तकाता से यह पूछे जाने पर कि क्या सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन भारतीय इकाई में अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाकर 100 प्रतिशत करना चाहती है, तो उन्होंने कहा, ‘कंपनी में इस तरह के प्रयास की बातचीत चल रही है।’

उद्योग जगत के सूत्रों का कहना है कि कंपनी में शील की हिस्सेदारी पहले ही काफी कम हो चुकी है। इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकी है, क्योंकि सुजुकी मोटर इंडिया और शील दोनों ने इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है।

इस बारे में तकाता का कहना है, ‘मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।’ जब शील को संपर्क किया गया तो उन्होंने चीन में होने को लेकर कहा कि मैं अभी इसी समय इस मामले में कोई भी टिप्पणी करने की स्थिति में नहीं हूं।

सुजुकी मोटर इंडिया ने अब तक इसमें 400 करोड़ रुपये निवेश किए हैं और 2010 तक कंपनी की योजना और 150 करोड़ रुपये निवेश करने की है। कंपनी इस रकम को अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने और नए मॉडलों को बाजार में उतारने में लगाएगी।

सुजुकी ने भारत में हायाबुसा और इंट्रूडर एम1800आर बाइक पेश की है, जिनकी कीमत 12.5 लाख रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) है। हायाबुसा बाइक में 1,340 सीसी इंजन लगा हुआ है, जबकि इंट्रूडर में 1,783 सीसी का वी-टि्वन इंजन लगाया गया है।

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के उपाध्यक्ष (बिक्री एवं मार्केटिंग) अतुल गुप्ता का कहना है, ‘यह लॉन्च हमारे लिए बहुत अहम है, खासकर तब जब हम अनिश्चितताओं का सामना कर रहे हैं।’

Advertisement
First Published - November 26, 2008 | 10:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement