facebookmetapixel
Advertisement
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS ने दिया पहला बयान, कहा: घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कड़ी सजाEditorial: दिल्ली की नई EV नीति सही दिशा में, लेकिन अभी भी कई बड़े सुधार की जरूरतभारत को अपना AI मॉडल बनाने का जरूरत नहीं, मजबूत AI इकोसिस्टम पर दांव लगाना सही कदमहिमाचल में 2027 की चुनावी बिसात: खस्ताहाल खजाना और गुटबाजी के बीच सुक्खू सरकार की बढ़ी बेचैनीविदेशी निवेशकों से रुपये में लिया जाएगा रेगुलेटरी शुल्क, FPI और FVCI के लिए SEBI बदलने जा रहा है नियमकॉरपोरेट बॉन्ड बाजार में आई जबरदस्त रौनक, भारतीय कंपनियों ने एक ही दिन में जुटाए ₹15,960 करोड़Nifty IT इंडेक्स 30% टूटा, फिर भी पैसिव फंड्स का एयूएम 23% बढ़कर ₹5,800 करोड़ के पार‘विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच घरेलू म्युचुअल फंड बने शेयर बाजार की ढाल’, SEBI का बड़ा दावाअल नीनो और महंगे ईंधन की दोहरी मार: होटलों की कमाई पर मंडराया संकट, पानी की कमी ने बढ़ाई मुश्किलेंईरान युद्ध के बीच IPO बाजार में म्युचुअल फंडों का जलवा, कई सालों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची हिस्सेदारी

सुजुकी मोटर ने भारत में उतारी नई बाइक

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 2:06 AM IST

विश्व की अग्रणी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी सुजुकी मोटर कार्पोरेशन, जापान की सहायक इकाई सुजुकी मोटर साइकिल इंडिया प्रा. लि. ने भारतीय बाजार में अपनी नई बाइक जीएस 150 आर उतारने का ऐलान किया।
सुजुकी मोटर साइकिल इंडिया प्रा.लि. के जोनल हेड (उत्तर-पूर्व) राकेश कुमार ने बताया कि 150 सेगमेंट में सुजुकी की यह पहली बाइक है। उन्हाेंने कहा कि दमदार प्रदर्शन करने वाली यह बाइक आकर्षक नीले, नारंगी, ग्रे और काले रंग में उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि जीएस 150 आर के इंजन को खास तौर पर इस तरह तैयार किया गया है कि वह शहरी सड़कों के हिसाब से रफ्तार और ईंधन के खर्च में बेहतरीन संतुलन बना सके। उन्होंने कहा कि इससे सुजुकी को भारतीय मोटर साइकिल उद्योग में अपनी पकड़ मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

Advertisement
First Published - February 23, 2009 | 11:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement