facebookmetapixel
Advertisement
ITR Filing 2026: नौकरी संग फ्रीलांसिंग से भी कमाई करें तो आयकर रिटर्न कैसे भरेंTAFE की बड़ी रणनीति: यूरोप में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर लॉन्च करेगी कंपनी, भारत में सस्ते मॉडल पर कामMeta को IT मंत्रालय का नोटिस, इंस्टाग्राम से बाल यौन शोषण से जुड़ी सामग्री हटाने का दिया निर्देश स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने भारत में 20 शाखाओं पर जड़ा ताला, अब वेल्थ मैनेजमेंट पर फोकसNSE क्वांटो क्रॉस-करेंसी डेरिवेटिव लाने की कर रहा तैयारी, निवेशकों को क्या होगा फायदा?Editorial: कच्चा तेल सस्ता, फिर भी पेट्रोल-डीजल के दाम तुरंत क्यों नहीं घटेंगे?भारत में क्विक कॉमर्स का बढ़ता असर, किराना स्टोर कैसे करेंगे मुकाबला?कांग्रेस से कैसे छूटा राष्ट्रवाद का मुद्दा? 2014 के बाद की रणनीति पर पुनर्विचारUP EV Subsidy: योगी सरकार ने ईवी खरीद पर दी ₹210 करोड़ से ज्यादा सब्सिडी, 43,000 से ज्यादा लोगों को मिला फायदाGold Outlook: सोने का भाव बढ़ेगा या घटेगा? अगले सप्ताह इन फैक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर

सुभिक्षा विलय पर सुनवाई टली

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 8:05 PM IST

सुभिक्षा के साथ ब्ल्यू ग्रीन कंस्ट्रक्शन ऐंड इन्वेटमेंट लिमिटेड का प्रस्तावित विलय फिलहाल टल गया है। इस बारे में दायर रिवर्स मर्जर याचिका की सुनवाई को मद्रास उच्च न्यायालय ने दो हफ्ते के लिए टाल दिया है।
इसके साथ ही आईसीआईसीआई और प्रेमजी इन्वेस्ट की ओर से विलय को रोकने की याचिका की सुनवाई भी टाल दी गई है। गौरतलब है कि इन याचिका पर गुरुवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन यह तीसरा मौका है, जबकि इस याचिका की सुनवाई को आगे टाला गया है।
दरअसल, इसकी वजह वकीलों की ओर से कोर्ट का बहिष्कार करने की वजह से इन याचिका की सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस पर 27 मार्च को सुनवाई हो सकती है। पहले 3 मार्च को सुनवाई की तारीख तय की गई थी, जिसे बढ़ाकर 9 मार्च कर दिया गया था।
दरअसल, सुभिक्षा की ओर से कोई वकील कोर्ट नहीं पहुंच पाया था, यही वजह रही की इस याचिका पर सुनवाई नहीं हो पाई। अजीम प्रेमजी की कंपनी प्रेमजी इन्वेस्ट ने मद्रास उच्च न्यायालय में सुभिक्षा के गैर वित्तीय कंपनी ब्ल्यूग्रीन कंस्ट्रक्शन ऐंड इन्वेस्टमेंट के प्रस्तावित विलय के विरूद्ध याचिका दायर की थी।
सुभिक्षा ने ब्ल्यूग्रीन के शेयर दो करोड़ रुपये में खरीदे थे। उसकी योजना थी कि वर्ष 2007 में अधिग्रहीत की गई इस कंपनी का सुभिक्षा में विलय किया जाए। कंपनी की योजना थी कि दोनों कंपनियों का विलय कर बंबई स्टॉक एक्सचेंज और नैशनल स्टॉक एक्सचेंज में सुभिक्षा के नाम से सूचीबद्ध कराया जाए।
लेकिन सुभिक्षा के निवेशक, जिसने सितंबर 2008 में कंपनी में करीब 230 करोड़ रुपये के निवेश से 10 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी, वह इस विलय के पक्ष में नहीं थी और इस मामले को मद्रास उच्च न्यायालय ले गई। हालांकि इस बारे में सुभिक्षा के संस्थापक और प्रबंध निदेशक आर. सुब्रमण्यन का कहना है कि निवेशक पहले प्रस्तावित विलय के पक्ष में थे, लेकिन अब इससे इनकार कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - March 14, 2009 | 2:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement