facebookmetapixel
Advertisement
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS ने दिया पहला बयान, कहा: घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कड़ी सजाEditorial: दिल्ली की नई EV नीति सही दिशा में, लेकिन अभी भी कई बड़े सुधार की जरूरतभारत को अपना AI मॉडल बनाने का जरूरत नहीं, मजबूत AI इकोसिस्टम पर दांव लगाना सही कदमहिमाचल में 2027 की चुनावी बिसात: खस्ताहाल खजाना और गुटबाजी के बीच सुक्खू सरकार की बढ़ी बेचैनीविदेशी निवेशकों से रुपये में लिया जाएगा रेगुलेटरी शुल्क, FPI और FVCI के लिए SEBI बदलने जा रहा है नियमकॉरपोरेट बॉन्ड बाजार में आई जबरदस्त रौनक, भारतीय कंपनियों ने एक ही दिन में जुटाए ₹15,960 करोड़Nifty IT इंडेक्स 30% टूटा, फिर भी पैसिव फंड्स का एयूएम 23% बढ़कर ₹5,800 करोड़ के पार‘विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच घरेलू म्युचुअल फंड बने शेयर बाजार की ढाल’, SEBI का बड़ा दावाअल नीनो और महंगे ईंधन की दोहरी मार: होटलों की कमाई पर मंडराया संकट, पानी की कमी ने बढ़ाई मुश्किलेंईरान युद्ध के बीच IPO बाजार में म्युचुअल फंडों का जलवा, कई सालों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची हिस्सेदारी

खजुराहो की राहों में मंदी की गलबहियां

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 2:05 AM IST

मंदी की मार और मुंबई हमले के दंश से भारतीय पर्यटन उद्योग उबरता नजर नहीं आ रहा है। मध्य प्रदेश पर्यटन का हाल भी इससे अछूता नहीं है। वैश्विक हैरिटेज के तौर पर विख्यात कान्हा और बांधवगढ़ में विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी भारी कमी आई है।
मुंबई हमलों के बाद से भोपाल के प्रमुख होटलों में भी विदेशी पर्यटकों की संख्या में 30 से 35 फीसदी की कमी आई है। सरकार की तरफ से बिजनेस स्टैंडर्ड को उपलब्ध कराए गए आंकड़ों से भी यह बात सामने आई है कि पिछले साल सितंबर तक तो पर्यटन की दर में बढ़ोतरी हुई थी लेकिन दिसंबर के अंत तक पर्यटकों की संख्या में काफी कमी आ गई थी।
पिछले साल सितंबर में पर्यटकों की संख्या 1,26,6520, अक्टूबर में 2,06,7385, नवंबर में 1,51,3494 और दिसंबर में 1,68,9382 रही है। पिछले दो सालों के भीतर भी पर्यटकों की संख्या में भारी कमी आई है। कैलेंडर वर्ष 2006 में राज्य में 1,12,29827 पर्यटक आए थे जिनकी संख्या 2007 में लगभग 26 फीसदी बढ़कर 1,41,28704 हो गई थी।
लेकिन मुंबई हमलों के कारण इस साल पर्यटकों के  आगमन में 16.77 फीसदी तक की कमी आई है। वेलकम हैरिटेज होटल नूर-उस-सुबर के महाप्रंबधक अजय भारती का कहना है कि विदेशी पर्यटकों के आगमन में कमी का अंदाजा भोपाल को देखकर भी लगाया जा सकता है।
सरकारी स्वामित्व वाले होटल पलाश के पदाधिकारियों का कहना है कि हमारे होटल में पर्यटकों की उपस्थिति दर सितंबर में 71 फीसदी, अक्टूबर में 56 फीसदी, नवंबर में 76 फीसदी, दिसंबर में 73 फीसदी और जनवरी में 62 फीसदी रही है। लेकिन आंकड़े बताते हैं कि मुंबई हमलों के बाद से खजुराहो और भीमबेटका जैसे प्रमुख विश्व प्रसिद्ध स्थलों में पर्यटकों की संख्या में काफी कमी आई है।
खजुराहो में पर्यटकों की संख्या सितंबर में 17581, अक्टूबर में 28803, नवंबर मे 27521 और दिसंबर में 32280 रही है। सांची में भी पर्यटकों का आगमन सितंबर महीने में 240 रहा था, जो अक्टूबर में 531 और नवंबर में 826 था लेकिन मुंबई हमलों के बाद यह संख्या घटकर 582 रह गई।
क्या कहते हैं आंकडें
पिछले साल भारत ने पर्यटन से 44,000 करोड़ रुपये की कमाई की थी, इस साल 8,800 करोड़ रुपये की कमी का अनुमान
राजस्थान में जनवरी, 2008 के मुकाबले 40 फीसदी कमरे खाली, बुकिंग दर में 35-40 फीसदी की कमी
वर्ष 2007 में भारत भ्रमण पर आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या 5,32,428 रही जो कि वर्ष 2008 में घटकर 5,21,247 पर पहुंच गयी
होटलों के साथ रेस्तरां की बिक्री में तकरीबन 25 फीसदी तक की कमी, गत दिसंबर-जनवरी में गिरावट का सबसे अधिक असर रहा
पिछले साल तक मुंबई के ज्यादातर होटलों में 75 से 100 फीसदी कमरे भरे रहते थे, लेकिन यह आंकड़ा फरवरी माह में घटकर महज 45 से 60 फीसदी हुआ
कुछ होटलों ने किराए में 10 फीसदी की कमी की तो कुछ छोटे होटल किराए में 20-25 फीसदी तक की छूट दे रहे हैं
नवंबर केबाद मध्य प्रदेश?में पर्यटकों के आगमन में 16.67 फीसदी की कमी, भोपाल के होटलों में विदेशी पर्यटकों की संख्या में 35 फीसदी की गिरावट
गत जनवरी माह में विदेशी सैलानियों के आगमन में पिछले साल के मुकाबले 17.5 फीसदी की गिरावट आई

Advertisement
First Published - February 23, 2009 | 10:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement